CSK is the only team in IPL history that has never had a foreign player as captain Do you know the name IPL इतिहास की वो एकमात्र ऐसी टीम जिसका कभी कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं बना कप्तान, क्या आप जानते हैं नाम?, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL इतिहास की वो एकमात्र ऐसी टीम जिसका कभी कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं बना कप्तान, क्या आप जानते हैं नाम?

आपको यह जानकर एक और झटका लगेगा कि इस टीम ने किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाए बिना ही 5-5 ट्रॉफी जीती है। जी हां, अब आपको शायद नाम साफ हो गया होगा। जी हां, इस टीम का नाम चेन्नई सुपर किंग्स है।

Thu, 19 March 2026 01:46 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL इतिहास की वो एकमात्र ऐसी टीम जिसका कभी कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं बना कप्तान, क्या आप जानते हैं नाम?

आईपीएल का पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग है, मगर विदेशी खिलाड़ियों के तड़के के बिना यह लीग एकदम फीकी नजर आएगी। विदेशी खिलाड़ी अपना अनुभव आकर युवा भारतीय खिलाड़ियों के साथ शेयर करते हैं, जिसके दम पर ऊभरते भारतीय सितारे भी इस रंगारंग लीग में धूम मचाते हैं। विदेशी खिलाड़ियों लीडरशिप स्किल को देखते हुए कई टीमें उन्हें अपनी टीम की कमान भी सौंपती है। विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में कप्तान बनाना आम बात है, फ्रेंचाइजियां उनके लिडरशिप स्किल का पूरा उपयोग करना चाहती है। मगर हम कहें कि आईपीएल के इतिहास में एक टीम ऐसी भी है जिसने आज तक किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तान नहीं बनाया तो क्या आप इस पर विश्वास कर पाएंगे? शायद नहीं…

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अगरकर की BCCI से स्पेशल रिक्वेस्ट, चाहते हैं ये बदलाव

आपको यह जानकर एक और झटका लगेगा कि इस टीम ने किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाए बिना ही 5-5 ट्रॉफी जीती है। जी हां, अब आपको शायद नाम साफ हो गया होगा। जी हां, इस टीम का नाम चेन्नई सुपर किंग्स है।

2008 से आईपीएल खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने आज तक किसी विदेशी खिलाड़ी को एक भी मैच के लिए अपनी टीम की कमान नहीं सौंपी है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यह टीम काफी सीजन खेली है और 5 बार खिताब पर भी कब्जा जमाया है।

किसी कारण की वजह से जब धोनी नहीं खेल पाते थे तो उनकी जगह सुरेश रैना कप्तानी करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में रचा गया इतिहास, पहली बार सभी 10 टीमों के साथ बना ये संयोग

चेन्नई सुपर किंग्स को आगे बढ़ाने के लिए धोनी ने रवींद्र जडेजा को बीच में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी, मगर जड्डू ज्यादा समय तक कप्तानी नहीं कर पाए और बीच सीजन में ही उन्होंने धोनी को वापस यह जिम्मेदारी सौंप दी।

अब ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है, जो टीम को नई दिशा दिखा रहे हैं।

एमएस धोनी ने सीएसके के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है, उन्होंने 244 मैचों में इस टीम को लीड किया है। उनके अलावा कोई कप्तान 20 मैच भी टीम की कप्तानी नहीं कर पाया है। ऋतुराज गायकवाड़ 19 मैच के साथ लिस्ट में अब दूसरे पायदान पर हैं। वहीं जडेजा और रैना ने क्रमश: 8 और 6 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।