Coach Gautam Gambhir Reveals India ODI World Cup 2027 Blueprint to be Ready Post IPL 2026 वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक्शन मोड में आए कोच गौतम गंभीर, IPL 2026 के बाद तैयार होगा ब्लूप्रिंट, Cricket Hindi News - Hindustan

वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक्शन मोड में आए कोच गौतम गंभीर, IPL 2026 के बाद तैयार होगा ब्लूप्रिंट

भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि भारतीय टीम अब वनडे विश्व कप 2027 के लिए पूरी गंभीरता से तैयारी शुरू करने वाली है। गंभीर का मानना है कि आईपीएल के ठीक बाद टीम का पूरा फोकस 50 ओवर के फॉर्मेट पर शिफ्ट हो जाएगा।

Mon, 9 March 2026 10:51 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक्शन मोड में आए कोच गौतम गंभीर, IPL 2026 के बाद तैयार होगा ब्लूप्रिंट

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। टीम को चैंपियन बने अभी ज्यादा समय नहीं बिता है लेकिन कोच गौतम गंभीर ने आगामी वनडे विश्व कप के लिए तैयारी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को बताया है कि आईपीएल 2026 के अंत तक वनडे विश्व कप 2027 के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा। गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट कुछ दिन आराम करेगी और फिर अगले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए प्लान बनाने पर लग जाएगी।

वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। वहां की पिचें बहुत तेज और उछाल वाली होती हैं। गंभीर ने कहा कि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद इस टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो जाएगी और मई के अंत तक खिलाड़ियों को चुन लिया जाएगा और पूरी प्लानिंग कर ली जाएगी। भारत अगले आईसीसी इवेंट तक 25-30 वनडे खेलने वाला है। गौतम गंभीर ने कहा, ''2027 विश्व कप की योजना आईपीएल के बाद शुरू होगी। आईपीएल 2026 और विश्व कप के बीच लगभग 25 से 30 वनडे मैच होने हैं। आजकल यह फॉर्मेट बहुत ज्यादा नहीं खेला जाता है। हम जितनी जल्दी इसकी योजना बनाना शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा।"

कोच ने आगे कहा, ''दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए आसान जगह नहीं है। हमें वहाँ की कंडीशन्स के हिसाब से सही कॉम्बिनेशन ढूंढने होंगे और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो उन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। यह काम सिलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ करेंगे। IPL 2026 खत्म होने तक भारत के पास ODI विश्व कप 2027 का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीत की गारंटी बने अक्षर पटेल, आंकड़े हैं गवाह; बापू के बिना मैच जीतना आसान नहीं

अहमदाबाद में रविवार को न्यूजीलैंड को हराते हुए खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे पहले मुझे ये ट्रॉफी राहुल भाई को समर्पित करनी चाहिए, और फिर वीवीएस लक्ष्मण भाई को भी," "क्योंकि राहुल भाई ने अपने कार्यकाल में भारतीय टीम को इस परिस्थिति में रहने लायक बनाया और इसके लिए मुझे उन्हें धन्यवाद कहना चाहिए। लक्ष्मण बंद दरवाजे के पीछे निस्वार्थ भाव से भारतीय क्रिकेट के लिए काफ़ी कुछ कर रहे हैं क्योंकि सीओई भारतीय क्रिकेट की पाइपलाइन है। अजीत को भी धन्यवाद कहना चाहिए क्योंकि उनकी काफ़ी आलोचना होती है, लेकिन वह अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं.।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।