Axar Patel Became India Guarantee for Victory in ICC Events Unbeaten in 20 Consecutive ICC Games for India जीत की गारंटी बने अक्षर पटेल, आंकड़े हैं गवाह; बापू के बिना मैच जीतना आसान नहीं, Cricket Hindi News - Hindustan

जीत की गारंटी बने अक्षर पटेल, आंकड़े हैं गवाह; बापू के बिना मैच जीतना आसान नहीं

भारतीय टीम ने पिछले 20 आईसीसी मैचों में जब-जब अक्षर पटेल को मैदान पर उतारा है, भारत ने एक भी मैच नहीं हारा है। यह सिलसिला 2024 टी20 वर्ल्ड कप से शुरू होकर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक जारी है।

Mon, 9 March 2026 09:06 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
जीत की गारंटी बने अक्षर पटेल, आंकड़े हैं गवाह; बापू के बिना मैच जीतना आसान नहीं

भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। रविवार को फाइनल में टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती। आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल ने इस टूर्नामेंट में कुल सात मैच खेले और सभी में भारत को जीत नसीब हुई। हालांकि उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया गया था और यही मुकाबला भारत हार गया था। फाइनल जीतने के साथ ही अक्षर पटेल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जोकि शायद ही कभी कोई दोहरा पाएगा।

अक्षर पटेल के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, शायद वह खुद भी नहीं जानते होंगे। दरअसल अक्षर पटेल पिछले 20 आईसीसी मैचों में जब-जब भी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, टीम ने सभी मुकाबले जीते हैं। यह सिलसिला 2024 T20 विश्व कप से शुरू हुआ था और 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल तक जारी रहा है। अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को कई मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में अक्षर पटेल ने अपनी जादुई गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने 3 ओवर में महज 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट (फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल) चटकाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके दो कैच ने भारत को जीत दिलाने में काफी बड़ी भूमिका निभाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार ने ट्रॉफी के साथ अडालज बावड़ी में करवाया फोटोशूट, फैंस का जमावड़ा

फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर तीसरी बार खिताब जीता और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। धोनी भारत के पहले टी20 विश्व कप विजेता कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने 2007 में पहला टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 2024 में दूसरा खिताब जीता। रोहित भी रविवार को फाइनल के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।