Captains with best win percentage in T20I Cricket Full Members teams Suryakumar Yadav beats Rohit Sharma सूर्यकुमार यादव बने सबसे सफल T20I कैप्टन, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को कर दिया धराशायी, Cricket Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव बने सबसे सफल T20I कैप्टन, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को कर दिया धराशायी

सूर्यकुमार यादव दुनिया के सबसे सफल टी20आई कप्तान बन गए हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्या कुमार यादव का विन पर्सेंटेज बतौर कप्तान टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा है।

Mon, 9 March 2026 07:33 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्यकुमार यादव बने सबसे सफल T20I कैप्टन, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को कर दिया धराशायी

T20 World Cup 2024 के बाद जब सिलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20आई टीम का कप्तान बनाया था, तो हर कोई उस फैसले की आलोचना कर रहा था। इसके पीछे का कारण ये था कि हार्दिक पांड्या काफी समय से टीम इंडिया के वाइस कैप्टन थे और दर्जनों मैचों में कप्तानी कर चुके थे। हालांकि, सिलेक्टर्स का सूर्या को कप्तान बनाने का दांव अच्छा रहा और वह आज दुनिया के सबसे सफल टी20आई कप्तान बन चुके हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का विन पर्सेंटेज बतौर कप्तान टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। उन्होंने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर्स नेशन की टीम के कप्तानों में सबसे अच्छा जीत प्रतिशत अभी तक रोहित शर्मा के नाम था, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतते ही सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिनमें से 42 मैच उन्होंने जीते हैं, जबकि 8 मैचों में हाँ मिली है। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का जीत प्रतिशत बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 80.77 का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC में सबसे ज्यादा रन; सैमसन ने 5 मैच में मचा दी तबाही; टॉप-5 में 2 भारतीय

रोहित शर्मा ने भारत को 80.65 फीसदी मैच जिताए हैं। रोहित ने 62 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 50 मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबले उनकी कप्तानी में भारत ने गंवाए हैं। लिस्ट में फुल मेंबर्स नेशन्स से तीसरे कप्तान सरफराज अहमद हैं, जिन्होंने 78.38 फीसदी मैच पाकिस्तान को जिताए थे। 37 मैचों में से 29 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली थी। मिचेल मार्श चौथे स्थान पर हैं, जिनका विनिंग पर्सेंटेज टी20आई क्रिकेट में 69.23 का है। 39 मैचों में से 27 मैचों में उन्होंने टीम को जीत दिलाई है। साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 66.67 फीसदी मैच अपनी टीम को जिताए हुए हैं। 27 मैचों में से 18 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली थी।

T20Is में सबसे ज्यागा जीत प्रतिशत वाले कप्तान (फुल मेंबर्स टीमें)

80.77% - सूर्यकुमार यादव (M: 52, W: 42, L: 8, NR: 2)

80.65% - रोहित शर्मा (M: 62, W: 50, L: 12)

78.38% - सरफराज अहमद (M: 37, W: 29, L: 8)

69.23% - मिचेल मार्श (M: 39, W: 27, L: 9, NR: 3)

66.67% - ग्रीम स्मिथ (M: 27, W: 18, L: 9)

*कम से कम 20 मैच, जिसमें सुपर ओवर/बॉलआउट में जीत शामिल है

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।