ind vs nz Shivam Dube Explosive Fifty in Vain New Zealand Clinch Consolation Win vs India by 50 runs in 4th t20i सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने की दमदार वापसी, चौथे मैच में भारत को 50 रनों से हराया, Cricket Hindi News - Hindustan

सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने की दमदार वापसी, चौथे मैच में भारत को 50 रनों से हराया

न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारत को चौथे टी20 मैच में 50 रन से हराया। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने लगाातर तीन हार के बाद पहली जीत दर्ज की है।

Wed, 28 Jan 2026 10:50 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने की दमदार वापसी, चौथे मैच में भारत को 50 रनों से हराया

न्यूजीलैंड ने लगातार तीन मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम के खिलाफ वापसी की। बुधवार को चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया। न्यूजीलैंड की पांच मैचों की टी20 सीरीज में ये पहली जीत है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट के बीच पहले विकेट के लिए हुई 100 रन की साझेदारी की बदौलद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। भारत के लिए शिवम दुबे ने धमाकेदार पारी खेली और 23 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इस हार के साथ बावजूद भारत सीरीज में 3-1 से आगे है।

अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज का खाता नहीं खुला। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। सूर्यकुमार 8 गेंद में 8 रन ही बना सके। रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे संजू सैमसन 15 गेंद में 24 रन ही बना पाए। हार्दिक पांड्या ने 5 गेंद में दो और रिंकू सिंह ने 30 गेंद में 39 रन की पारी खेली। रिंकू ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

शिवम ने 15 गेंद में लगाई फिफ्टी

रिंकू के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारी खेली और 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। शिवम दुबे 23 गेंद में सात छक्के और तीन चौके लगाते हुए 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार ऑलराउंडर शिवम रन आउट हुए। मैट हेनरी की गेंद पर हर्षित रन ने सीधे शॉट खेला, जोकि मैट हेनरी के हाथ से लगकर स्टंप पर जाकर लगी और इस दौरान शिवम क्रीज के बाहर थे। दुबे के आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीदें खत्म हो गई। हर्षित राणा ने 13 गेंद में नौ और अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने दो गेंद में चार रन और कुलदीप यादव एक रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटरन ने तीन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी ने 2-2 विकेट चटकाए। मैट हेनरी और फॉक्स को एक-एक विकेट मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिवम दुबे ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, युवराज-अभिषेक के क्लब में पहुंचे

कॉनवे और टिम के बीच शतकीय साझेदारी

टिम सीफर्ट ने शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए और अर्शदीप सिंह के एक ओवर में लगातार तीन चौके जड़े, हालांकि इनमें से दो बल्ले के किनारे से लगकर गईं। अगले ओवर में उन्होंने हर्षित राणा को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर अपनी ताकत और टाइमिंग का प्रदर्शन किया। इसके बाद राणा के अगले ओवर में सिफर्ट ने लगातार गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाया और फिर जसप्रीत बुमराह की गेंद को साइट-स्क्रीन के ऊपर भेजकर एक और छक्का जमाया। न्यूजीलैंड ने चौथे ओवर में 50 रन पूरे कर लिये और पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 71 रन था। सिफर्ट की आक्रामक पारी से डेवोन कॉनवे (44) को भी जमने का मौका मिला।

नौ गेंदों पर नौ रन बनाने वाले इस बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रवि बिश्नोई के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। इसमें लॉन्ग ऑन और मिडविकेट के बीच से लगाया गया लॉफ्टेड शॉट, एक स्क्वेयर कट और एक स्लॉग स्वीप शामिल था। कॉनवे ने अगली 13 गेंदों पर 35 रन बटोरे, लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर डीप कवर में रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। इससे भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 8.2 गेंद में हुई 100 रन की साझेदारी तोड़ दी।

न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार पहुंचा

सीफर्ट ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद भारत ने वापसी की और 37 रन के भीतर चार विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 13.4 ओवर में चार विकेट पर 137 रन पर ला दिया। भारतीय गेंदबाजों ने कोई असाधारण स्पेल नहीं डाला, लेकिन सिफर्ट-कोन्वे की जोड़ी द्वारा बनाए गए लगभग 12 रन प्रति ओवर की गति बनाए रखने की जल्दबाजी में कीवी बल्लेबाज विकेट गंवाते चले गए।

कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए बिश्नोई के एक ओवर में लगातार चौका और छक्का लगाया। वह हालांकि एक रन चुराने के प्रयास में हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो पर वह रन आउट हो गए। हार्दिक ने इस मुकाबले में गेंदबाजी नहीं की। आखिरी ओवरों में डैरिल मिचेल (नाबाद 39 रन, 18 गेंद) ने कुछ दमदार शॉट लगाकर न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।