Australia beat Pakistan by 41 runs in 2nd ODI Series level PAK all out on 190 Babar Azam Salman Ali Agha fails बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई धुरंधर हुए दूसरे ODI में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने कर लिया हिसाब चुकता, Cricket Hindi News - Hindustan

बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई धुरंधर हुए दूसरे ODI में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने कर लिया हिसाब चुकता

पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार मिली है। इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हो गई है। नैथन एलिस ने दूसरे मैच में कहर बरपाया। 

Wed, 3 June 2026 06:54 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई धुरंधर हुए दूसरे ODI में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने कर लिया हिसाब चुकता

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को हार मिली। इस तरह अब ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में बराबरी कर ली है। तीसरा मुकाबला अब सीरीज डिसाइडर होगा। दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम 200 रनों से पहले ऑलआउट हो गई और 232 रनों के टारगेट को भी चेज नहीं कर पाई। बाबर आजम, सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान इस मुकाबले में बुरी तरह फेल रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नैथन एलिस ने कहर बरपाया, जो प्लेयर ऑफ द मैच रहे, क्योंकि 4 विकेट उन्होंने चटकाए। शादाब खान की 71 रनों की पारी बेकार गई, क्योंकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला।

मैच की बात करें तो पाकिस्तान को पहली गेंद पर विकेट मिल गया था, जब एलेक्स कैरी को शाहीन अफरीदी ने बोल्ड कर दिया था। इसके बाद छोटी सी साझेदारी हुई थी, लेकिन दो और विकेट गिर गए थे। हालांकि, कैमरोन ग्रीन की 53 और कप्तान जोश इंग्लिस की 51 रनों की पारी के दम पर टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 231 रनों तक पहुंचने में सफल हुई। 31 रन ओलिवर पीक ने बनाए। पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट निकाले, जबकि 2-2 विकेट हारिस राउफ, अराफात मिन्हास और माज सदाकत ने निकाले।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस एक विकेट की बात थी और... इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद छलका हरमन का दर्द

पाकिस्तान के सामने 232 रनों का लक्ष्य था, लेकिन मेजबान टीम 190 रनों पर ही ढेर हो गई और मुकाबला 41 रनों के अंतर से हार गई। इस मैच में पाकिस्तान की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने 4 रन पर पहला और 6 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया। इसके बाद 33 पर तीसरा और 44 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और लगातार अंतराल पर विकेट उनके गिरते चले गए, जिनसे टीम इस मैच में संभल ही नहीं पाई।

पाकिस्तान के लिए ऑलराउंडर शादाब खान ने 71 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर गाजी घोरी ने 37 रन बनाए। 33 रन अराफात मिन्हास के बल्ले से भी आए। हालांकि, ये रन टीम को जीत दिलाने में काफी नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम 44 ओवर में 190 रनों पर ही ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए नैथन एलिस को 4 विकेट मिले, जबकि 3 विकेट मैथ्यू शॉर्ट ने चटकाए। एक-एक विकेट मैथ्यू कुहनेमन, एडम जैम्पा और तनवीर संघा को मिला। सीरीज का अंतिम मुकाबला 4 जून का लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला जाएगा, जो कि सीरीज डिसाइडर होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।