How can India reach the semi finals in t20 world cup 2026 after losing to South Africa क्या भारत अब भी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? यहां जानिए पूरी डिटेल, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या भारत अब भी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? यहां जानिए पूरी डिटेल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को मिली करारी हार के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के कितने चांस हैं, क्या भारत टी-20 विश्व कप से बाहर हो गया है, ऐसे कई सवाल हैं जो क्रिकेट प्रशंसकों के मन में उठ रहे हैं। ऐसे में इसका पूरा गणितीय लेखा जोखा आइए हम आपको बताते हैं।

Mon, 23 Feb 2026 01:58 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या भारत अब भी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? यहां जानिए पूरी डिटेल

रविवार, (22 फरवरी) टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने बुरी तरह हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को मिली करारी हार के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के कितने चांस हैं, क्या भारत टी-20 विश्व कप से बाहर हो गया है, ऐसे कई सवाल हैं जो क्रिकेट प्रशंसकों के मन में उठ रहे हैं। ऐसे में इसका पूरा गणितीय लेखा जोखा आइए हम आपको बताते हैं।

भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। प्रत्येक टीम को अपने ग्रुप की तीनों टीमों से भिड़ना है, इसके बाद ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत ने अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला और हार का सामना करना पड़ा। भारत को अपने अगले दो मुकाबले जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमों के साथ खेलने हैं। भारत को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे पहले तो अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों को ना सिर्फ जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा। दो मैच जीतने के कारण भारत को 4 अंक मिलेंगे और दक्षिण अफ्रीका अगर अपने तीनों मुकाबले जीत लेता है तो वह 6 अंकों के साथ टॉप पर होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मैच जीतता है और भारत भी अपने बचे हुए दोनों मैच जीतता है तो 6 और 4 अंकों के साथ दोनों टीमें पहले और दूसरे स्थान पर होंगी और भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी।

हालांकि, अगर भारत एक भी मुकाबला अब यहां से हार जाता है तो विश्व कप में उसकी सेवा समाप्त हो जाएगी। भारत को अगले दोनों मैचों में हर हाल में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराना होगा और बड़े अंतर से हराना होगा तभी टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी क्योंकि भारतीय टीम को 76 रनों की ऐतिहासिक हार मिली है, जिसके कारण टीम का रन-रेट काफी नीचे चला गया है।

भारतीय टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है उसको देखते हुए वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों को हरा पाना मुश्किल तो होगा, हालांकि, टीम इंडिया वापसी करने के लिए जानी जाती है। यह भी समझना चाहिए कि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमें भी दक्षिण अफ्रीका को हराने का माद्दा रखती हैं ऐसे में इस एक मैच के जीत लेने से दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल की राह आसान जरूर हुई है, लेकिन उसे भी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के पड़ाव को पार करना होगा। कुल मिलाकर भारतीय टीम अगर अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतती है तो मेन इन ब्लू की सेमीफाइनल की राह अभी भी खुली हुई है, लेकिन अगर भारतीय टीम एक भी मुकाबला गंवाती है तो इस टूर्नामेंट में सेवा यहीं समाप्त हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद का मैदान: जहां हारे थे WC फाइनल, वहीं खत्म हुआ लगातार जीत का सिलसिला
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप इतिहास में भारत को मिली सबसे बड़ी हार, SA ने किया शर्मसार

एक और नजरिए से आसान भाषा में देखा जाए तो आगे आने वाले मैचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे और भारत भी अपने अगले मैचों में इन्हीं दो टीमों के ऊपर जीत हासिल कर ले तो इन भारत आसानी से सेमीफाइनल में होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि तब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में से किसी एक के पास सिर्फ दो अंक होंगे वह आपस में खेले गए मैच से, जबकि एक टीम के पास शून्य अंक होंगे। ऐसे में आइडियल सिचुएशन के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक, भारत के चार अंक, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में किसी के दो और किसी के 0 अंक। इस तरह ग्रुप-1 से टॉप-2 टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका हो सकती हैं और भारत सेमीफाइनल के लिए टिकट कटा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय ओपनर्स का इस विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन, आंकड़े देख कहेंगे इतना गंदा..
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।