Who are 5 batsmen with a strike rate of 200 plus in IPL 2026 Vaibhav sooryavanshi and Abhishek sharma in list IPL 2026 में 200+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले 5 बल्लेबाज कौन-कौन? वैभव-अभिषेक के अलावा ये खिलाड़ी भी लिस्ट मे
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2026 में 200+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले 5 बल्लेबाज कौन-कौन? वैभव-अभिषेक के अलावा ये खिलाड़ी भी लिस्ट मे

IPL 2026 में 200+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले 5 बल्लेबाज कौन-कौन? वैभव-अभिषेक के अलावा ये खिलाड़ी भी लिस्ट मे

आईपीएल 2026 समाप्त होने को है। बस 31 मई को अब इसका फाइनल मुकाबला खेला जाना शेष है। ऐसे में आइए आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन 200 से अधिक की रेट से बल्लेबाजी की। ऐसे पांच बल्लेबाज हैं, सभी के बारे में जानिए।

Vimlesh Kumar BhurtiyaSat, 30 May 2026 10:38 PM
1/7

IPL 2026 में 200+ की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बैटर

आईपीएल 2026 समाप्त होने को है। बस 31 मई को अब इसका फाइनल मुकाबला खेला जाना शेष है। ऐसे में आइए आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन 200 से अधिक की रेट से बल्लेबाजी की। ऐसे पांच बल्लेबाज हैं, सभी के बारे में जानिए।

2/7

वैभव सूर्यवंशी नंबर वन

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बैटर राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने इस सीजन 237.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल 16 पारियां खेलीं, जिसमें 48.50 की औसत से 776 रन बनाए।

3/7

फिन एलेन दूसरे स्थान पर

आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले दूसरे बैटर कोलकाता नाइट राइडर्स के फिन एलेन रहे, जिन्होंने इस सीजन कुल 11 पारियां खेलीं, जिसमें 214.11 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 349 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 34.90 का रहा।

4/7

प्रियांश आर्या लिस्ट में तीसरे नंबर पर

सूची में तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या का नाम तीसरे स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन कुल 13 पारियों खेलीं, जिसमें 211.63 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। आर्या ने आईपीएल 2026 में 13 पारियों 364 रन 28 की औसत से बनाए।

5/7

अभिषेक शर्मा लिस्ट में चौथे

आईपीएल 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले चौथे बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा रहे। बाएं हाथ के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने सीजन में कुल 15 पारियां खेलीं, जिसमें 40.21 की औसत से और 204.73 की स्ट्राइक रेट से कुल 563 रन बनाए।

6/7

उर्विल पटेल पांचवें नंबर पर

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 7 पारियों में 129 रन 18.43 की औसत और 201.56 की स्ट्राइक रेट से बनाए।

7/7

सिर्फ यही पांच बैटर 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर पाए

बता दें कि इस सीजन वैभव सूर्यवंशी, फिन एलेन, प्रियांश आर्या, अभिषेक शर्मा और उर्विल पटेल यही पांच बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। कुछ समय तक आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी इस लिस्ट में थे, लेकिन बाद में वे जिम्मेदारियों की वजह से इस स्ट्राइक रेट को सस्टेन नहीं कर सके। वे मध्य क्रम में भी बल्लेबाजी करने आते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 196.67 है।