India A vs Afghanistan A Live Score Today Match 11 June IND A vs AFG A Live Cricket Score Online Vaibhav Sooryavanshi India A vs Afghanistan A: प्रभसिमरन-तिलक और गायकवाड़ की दमदार पारियां गई बेकार, अफगानिस्तान ने इंडिया ए को हराया, Cricket Hindi News - Hindustan

India A vs Afghanistan A: प्रभसिमरन-तिलक और गायकवाड़ की दमदार पारियां गई बेकार, अफगानिस्तान ने इंडिया ए को हराया

India A vs Afghanistan A- अफगानिस्तान ए ने गुरुवार को इंडिया ए को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 4 रन से हराया। भारत के लिए ऋतुराज, तिलक और प्रभसिमरन ने अर्धशतकीय पारियां खेली। 

Thu, 11 June 2026 06:30 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
India A vs Afghanistan A: प्रभसिमरन-तिलक और गायकवाड़ की दमदार पारियां गई बेकार, अफगानिस्तान ने इंडिया ए को हराया

India A vs Afghanistan A- अफगानिस्तान ए ने गुरुवार को ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को 4 रनों से हराया। दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। हालांकि बारिश के कारण अफगानिस्तान को संशोधित लक्ष्य मिला, जिसके बाद उन्हें 38 ओवर में 294 रन बनाने थे हालांकि पारी के 26वें ओवर में बारिश के आने के बाद मैच शुरू नहीं हो सका और तब तक अफगानिस्तान ए डीएलएस पार स्कोर से तीन रन आगे था, इसलिए अफगान टीम को डीएलएस पद्धति के तहत चार रन से विजेता घोषित किया गया। कप्तान इमरान ने नाबाद 75 और बाहिर शाह ने नाबाद 51 रन बनाकर अफगान टीम को लक्ष्य की होड़ में आगे रखा। इमरान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। बारिश के कारण मैच छोटा करना पड़ा है। 38 ओवर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी करनी थी और रिवाइज्ड टारगेट 294 रन है। पहले अफगानिस्तान को 350 रन 49 ओवर में बनाने थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को इमरान और हसन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। अरशद खान ने इस जोड़ी को तोड़ा। इसके बाद खालिद सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंद में दो रन बनाए। बहिर और इरमान ने इसके बाद विकेट नहीं गिरने दिया। अफगानिस्तान की टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे लेकिन इसी समय बारिश आ गई और फिर मैच शुरू नहीं हो सका। जिस समय मैच रुका अफगानिस्तान की टीम डकवर्थ लुईस नियम से मैच में आगे थी। कुछ देर बाद अंपायर ने मैच को खत्म घोषित कर दिया और अफगानिस्तान 4 रन से मैच जीत गया।

तीन बल्लेबाजों ने भारत के लिए अर्धशतक जड़ा, जबकि अफगानिस्तान के लिए 5 विकेट अब्दुल्लाह अहमदजई ने निकाले। इंडिया ए के लिए प्रभसिमरन ने 84 रन बनाए, जबकि 66-66 रनों की पारी कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने खेली।

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने को कहा था। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय पारी का आगाज धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप हुई। भारत को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो अर्धशतक से चूके, मगर 21 गेंदों पर 44 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद बैटिंग करने आए प्रियांश आर्या ने फिर निराश किया और 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे किए। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर शतक जड़ा।

22वें ओवर में भारत को तीसरा झटका प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा है जो 84 के निजी स्कोर पर आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह शतक से चूक गए। रुतुराज गायकवाड़ 66 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने भी फिफ्टी ठोकी। कप्तान तिलक वर्मा भी 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफगानिस्तान ए के लिए अब्दुल्लाह अहमदजई ने पांच विकेट लिये। फरमानउल्लाह सोफी को तीन विकेट मिले। इमरान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

India A Score- 349-9 (49 ओवर)

Afghanistan Score - 177/2 (25.5 ओवर)

6:02 PM India A vs Afghanistan A Live Score-अफगानिस्तान ने गुरुवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में इंडिया ए को 4 रन से हराया।

5:30 PM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 117 रन चाहिए। हालांकि बारिश के कारण मैच फिर रुक गया है।

4:55 PM India A vs Afghanistan A Live Score-45 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से इमरान मीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी टीम को अच्छी शुरुआत भी उन्होंने दिलाई, लेकिन मैच फिनिश करने के लिए एक विशाल पारी उन्हें खेलनी होगी।

4:50 PM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान की टीम ने 115 रन 2 विकेट खोकर 17 ओवर में बना लिए हैं। 38 ओवर में 294 रन अफगानिस्तान को बनाने हैं। 21 ओवर ही अब अफगानिस्तान को खेलने हैं।

4:30 PM India A vs Afghanistan A Live Score- भारत को दूसरे विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। अनुकूल रॉय ने अपनी दूसरी और पारी के 10वें ओवर में खालिद तनिवाल को lbw आउट कर दिया। वे सिर्फ 2 रन बना सके।

4:12 PM India A vs Afghanistan A Live Score- भारत को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहली सफलता मिली, जब अरशद खान ने हसन ईशाखिल को 34 रन के निजी स्कोर पर विपराज निगम के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह 8 ओवर में 63 रन पर पहला विकेट अफगानिस्तान का गिरा।

3:45 PM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान ए टीम को इंडिया ए के खिलाफ अच्छी शुरुआत मिली है। बिना विकेट खोए 5 ओवर में 42 रन अफगानिस्तान ने बना लिए हैं।

3:45 PM India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया ए और अफगानिस्तान ए मैच में बारिश ने खलल डाला है। पहले मैच 50 बजाय 49 ओवर का हुआ और अब घटाकर 38 ओवर का कर दिया है। 350 की बजाय अब 38 ओवर में अफगानिस्तान के सामने 294 रनों का रिवाइज्ड टारगेट है।

2:45 PM India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा मुकाबला गीली आउटफील्ड के कारण रुका हुआ है। अफगानिस्तान की टीम कुछ देर में 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी।

2:10 PM India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया ने बारिश से बाधित इस 49-49 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने अब 350 रनों का लक्ष्य है।

1:55 PM India A vs Afghanistan A Live Score- कप्तान तिलक वर्मा 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन है। बारिश की वजह से मैच 49-49 ओवर का हो रहा है। क्या आखिरी तीन ओवर में टीम इंडिया 35 रन बनाकर 350 के स्कोर तक पहुंच पाएगी?

1:43 PM India A vs Afghanistan A Live Score-प्रभसिमरन सिंह और रुतुराज गायकवाड़ के बाद कप्तान तिलक वर्मा ने फिफ्टी ठोक दी है। भारत का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। टीम इंडिया की नजरें 350 के स्कोर तक पहुंचने पर होगी।

1:14 PM India A vs Afghanistan A Live Score- फरमानुल्लाह सफी ने 38वें ओवर में बैक टू बैक दो गेंदों पर रुतुराज गायकवाड़ और आयुष बदोनी को आउट कर भारत को दो झटके दिए। गायकवाड़ 66 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। वहीं बदोनी 1 गेंद पर पवेलियन लौटे।

12:41 PM India A vs Afghanistan A Live Score- रुतुराज गायकवड़ पिछले मैच में शतक जड़ यहां पहुंचे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए उन्होंने फिर अर्धशतक जड़ दिया है। भारत मजबूत स्थिति में है। यहां से टीम इंडिया 350 का स्कोर बना सकती है।

12:15 PM India A vs Afghanistan A Live Score- दांबुला में बारिश रुक गई है। रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। 30 ओवर से पहले ही भारत का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। टीम इंडिया की नजरें यहां से 350 के स्कोर पर होगी।

11:25 AM India A vs Afghanistan A Live Score- बारिश ने डाली खलल। मैच रुका। 24.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन। रुतुराज गायकवाड़ 29 तो तिलक वर्मा 3 रन बनाकर क्रीज पर।

11:25 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमहन सिंह रैंप शॉट लगाते हुए आउट हो गए। वह शतक से चूक गए और 84 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।

11:25 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन। प्रभसिमरन सिंह 78 तो रुतुराज गायकवाड़ 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। टीम इंडिया की नजरें आज 400 पार पर होगी।

11:06 AM IND A vs AFG A Live Cricket Score- प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर अपनी फिफ्टी चौके के साथ पूरी की। वह अभी तक 9 चौके लगा चुके हैं।

11:02 AM IND A vs AFG A Live Cricket Score- प्रभसिमरन सिंह 44 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वह 2 विकेट गिरने के बाद संभलकर बैटिंग कर रहे हैं। रुतुराज गायकवाड़ से उन्हें अच्छा साथ भी मिल रहा है। दोनों की नजरें अगले 10-12 ओवर ऐसे ही गेम चलाने पर होगी।

10:53 AM IND A vs AFG A Live Cricket Score- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। प्रभ सिमरन सिंह 39 तो रुतुराज गायकवाड़ 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:53 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन है। प्रभसिमरन सिंह और रुतुराज गायकवाड़ को यहां से पारी संभालनी होगी और दोनों को लंबा खेलना होगा।

10:43 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 88 रन एक विकेट के नुकसान पर। प्रभसिमरन सिंह 34 तो प्रियांश आर्या 8 रन बनाकर क्रीज पर।

10:35 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 8वें ओवर में भारत को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है, जो 21 गेंदों पर 44 के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं। अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर ढीला शॉट लगाने के चक्कर में वह आउट हुए और अर्धशतक से चूके। प्रभसिमरन सिंह का साथ देने प्रियांश आर्या आए हैं।

10:33 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। वैभव सूर्यवंशी 44 रन पर आउट। वह अर्धशतक से चूक गए हैं।

10:30 AM India A vs Afghanistan A Live Score- प्रभसिमरन सिंह भी मचा रहे हैं तबाही, वैभव सूर्यवंशी के साथ बदल रहे हैं रंग। 7वें ओवर में उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए और 27 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

10:28 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 59 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के। वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

10:24 AM India A vs Afghanistan A Live Score- वैभव सूर्यवंशी की शानदार कवर ड्राइव, उनके खाते में एक और चौका। वैभव सूर्यवंशी 17 गेंदों पर 35 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। आज वह अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं।

10:22 AM India A vs Afghanistan A Live Score- मोहम्मद इब्राहिम का 5वां ओवर काफी महंगा रहा। वैभव सूर्यवंशी ने भी इस ओवर में दो चौके लगाए। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/0। वैभव सूर्यवंशी 31 तो प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर क्रीज पर।

10:18 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 5वें ओवर लेकर आए मोहम्मद इब्राहिम का स्वागत प्रभसिमरन सिंह ने चौके के साथ किया। दोनों ही बल्लेबाज बाउंड्री लगाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी 23 तो प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

10:16 AM India A vs Afghanistan A Live Score- अब्दुल्ला अहमदजई के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर इस बार वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा शॉट लगाते हुए चार रन बटौरे। गेंद एक बाउंस के साथ बाउंड्री लाइन के पार गई। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0

10:14 AM India A vs Afghanistan A Live Score- वैभव सूर्यवंशी ने तेजी में चलाया बल्ला! चौथा ओवर लेकर आए अब्दुल्ला अहमदजई की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने एक और चौका लगाया। गेंदबाज ने उन्हें हाथ खोलने का मौका दिया और इसका फायदा भारतीय बल्लेबाज ने उठाया। वैभव सूर्यवंशी 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

10:11 AM India A vs Afghanistan A Live Score- प्रभसिमरन सिंह ने भी बदला रंग। वैभव सूर्यवंशी को ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करता देख उन्होंने भी तीसरे ओवर में एक शानदार चौका लगाया। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/0

10:08 AM India A vs Afghanistan A Live Score- 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 24 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के। वैभव सूर्यवंशी 14 तो प्रभसिमरन सिंह 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

10:04 AM India A vs Afghanistan A Live Score- वैभव सूर्यवंशी को मिला रिस्क का रिवॉर्ड। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने एक रन चुराया, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने उन्हें रन आउट करना चाहा, मगर ओवर थ्रो के चलते भारत को 5 रन मिले। वैभव सूर्यवंशी 4 गेंदों पर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

10:01 AM India A vs Afghanistan A Live Score- प्रभसिमरन सिंह ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक वैभव सूर्यवंशी को दी और 15 साल के इस खिलाड़ी ने बैक टू बैक दो गेंदों पर कवर्स की दिशा में चौके लगा दिए। वैभव ने अपनी पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है।

10:00 AM India A vs Afghanistan A Live Score- प्रभसिमसन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर। भारत को सधी हुई शुरुआत की उम्मीद रहेगी। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद इब्राहिम कर रहे हैं।

9:53 AM India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान प्लेइंग XI

अफगानिस्तान A (प्लेइंग XI): इमरान मीर (c), हसन ईसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (w), खलील गुरबाज, ज़हीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी

इंडिया A (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (w), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (c), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज

9:49 AM India A vs Afghanistan A Live Score- दांबुला में पहले थोड़ी बारिश हुई थी लेकिन अब धूप निकल आई है। सुबह इस सतह पर थोड़ी नमी और हलचल होगी। यह अभी भी बैटिंग के लिए अच्छी है। 270-280 एक अच्छा पार स्कोर होगा। अफगानिस्तान ने इसी वजह से टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है।

9:46 AM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है। टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी। हर किसी की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर होगी।

9:32 AM India A vs Afghanistan A Live Score- कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें। 9 बजकर 40 मिनट पर टॉस का अपडेट आएगा, तब तक बन रहें।

9:25 AM India A vs Afghanistan A Live Score- वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में फेल हो गए थे। 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से वह 14 ही रन बना पाए थे, आज उनकी नजरें एक बड़ी पारी खेलने पर होगी।

9:15 AM India A vs Afghanistan A Live Score- भारत की संभावित XI- वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम

8:51 AM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय प्लेइंग XI बदलने के कोई चांसेस नहीं है। तिलक वर्मा उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे, जिनके साथ उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला था।

8:42 AM India A vs Afghanistan A Live Score- रुतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज के पहले मैच में शतक जड़ा था, वह भारत की जीत के हीरो रहे थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने भी 60 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। आज भी भारतीय बल्लेबाजों से तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

8:40 AM India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया A स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु

8:40 AM India A vs Afghanistan A Live Score- अफगानिस्तान A स्क्वाड: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेट कीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।