WTC Points Table Updated Australia lead with huge margin England at 7 and Team India at 6th spot WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड 7वें नंबर; जानिए कहां है टीम इंडिया?, Cricket Hindi News - Hindustan

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड 7वें नंबर; जानिए कहां है टीम इंडिया?

WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम है, जबकि एशेज सीरीज के चार मुकाबला हारने वाली इंग्लैंड की टीम सातवें पायदान पर विराजमान है। टीम इंडिया की हालत भी अच्छी नहीं है, जो टॉप 2 तो छोड़िए टॉप 5 में भी नहीं है।

Thu, 8 Jan 2026 09:28 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड 7वें नंबर; जानिए कहां है टीम इंडिया?

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के आखिरी मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से एशेज सीरीज पर कब्जा किया, जबकि इस मैच के नतीजे से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यान डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम रखी है। इंग्लैंड की हालत बहुत खराब है, लेकिन अगर आप भारतीय क्रिकेट टीम के फैन हैं तो आपको भी खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान से भी पीछे है और टॉप 2 तो छोड़िए टॉप 5 में भी नहीं है। आगे चलकर भारत के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। इंग्लैंड के लिए भी चिंता का विषय है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम डब्ल्यूटीसी 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में 87.50 जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर विराजमान है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में ये खिताब जीता है, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 77.78 है। न्यूजीलैंड ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी। 75 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे पायदान पर है, जो 2025 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियन बनी है। चौथे नंबर पर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में श्रीलंका है, जिसका जीत प्रतिशत 66.67 है। पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में टॉप 5 में है, जिसका जीत प्रतिशत 50 है।

वहीं, दो बार WTC फाइनल खेल चुकी टीम इंडिया 48.15 जीत प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर विराजमान है, क्योंकि टीम इस चक्र में अब तक चार मुकाबले गंवा चुकी है। इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर विराजमान है, जिसका जीत प्रतिशत महज 31.67 है। आठवें नंबर पर 16.67 जीत प्रतिशत के साथ बांग्लादेश खड़ा है। सबसे आखिरी स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत महज 4.17 है। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज सीरीज के पांचवें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सिर्फ अंकों में बदलाव हुआ है। जो टीम जिस स्थान पर थी, अभी भी उन्हीं पायदानों पर मौजूद हैं।

WTC Points Table 2025-27 Updated

क्रमटीममैचजीतहारड्रॉअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2न्यूजीलैंड32012877.78
3दक्षिण अफ्रीका43103675
4श्रीलंका21011666.67
5पाकिस्तान21101250.00
6भारत94415248.15
7इंग्लैंड103613831.67
8बांग्लादेश2011416.67
9वेस्टइंडीज8 7144.17
,
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।