IND vs ENG Arshdeep Singh Breaks Yuzvendra Chahal Record To Become the highest wicket taker For India in T20I Cricket IND vs ENG: अर्शदीप ने पलट दिया इतिहास, 97 विकेट लेकर चहल से छीना ये ताज; T20I में नंबर वन भारतीय गेंदबाज, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs ENG: अर्शदीप ने पलट दिया इतिहास, 97 विकेट लेकर चहल से छीना ये ताज; T20I में नंबर वन भारतीय गेंदबाज

  • Arshdeep Singh T20I Record: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में धांसू रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पछाड़ा दिया है।

Wed, 22 Jan 2025 08:02 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IND vs ENG: अर्शदीप ने पलट दिया इतिहास, 97 विकेट लेकर चहल से छीना ये ताज; T20I में नंबर वन भारतीय गेंदबाज

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इतिहास पलट दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 17 रन देकर दो विकेट लिए और युजवेंद्र चहल का धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 97 विकेट हैं। 25 वर्षीय पेसर ने 61 टी20 मैचों में यह कारनामा अंजाम दिया। चहल ने 80 मुकाबलों में 96 शिकार किए थे। अर्शदीप ने जुलाई 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और कम समय में अपनी जबर्दस्त धाक जमाई है।

अर्शदीप ने कोलकाता टी20 में पहले ओवर में इंग्लैंड को झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर फिस साल्ट को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। साल्ट शून्य पर आउट हुए। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में बेन डकेट का शिकार किया, जिनके बल्ले से चार गेंदों में चार निकले। डकेट ने रिंकू सिंह को कैच थमाया। अर्शदीप ने डकेट को आउट करते ही चहल का रिकॉर्ड तोड़ा। 34 वर्षीय लेग स्पिनर चहल ने लंबे समय से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला अगस्त 2023 में खेला था। वह पांच मैचों की मौजूदा टी20 सीरीज में भी भारतीय स्क्वॉड में नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्श के बाद मंधाना को भी मिली गुड न्यूज, क्या दोनों के हिस्से में आएगा ये अवॉर्ड

T20I में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट

97 अर्शदीप सिंह (61 मैच)

96 युजवेंद्र चहल (80 मैच)

90भुवनेश्वर कुमार (87 मैच)

89जसप्रीत बुमरा (70 मैच)

89 हार्दिक पंड्या (110 )

अर्शदीप का अभी तक सफर शानदार रहा। उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों में गेंदबाजी की क्षमता से धुरंधरों को परेशान किया है। वह मुश्किल परिस्थितियों में एक बेहतरीन गेंदबाज साबित हुए हैं। भारतीय टी20 टीम में बदलाव के दौर से गुजर रही है और अर्शदीप के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 8 मैचों में 17 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।