
बाबर आजम ने बुधवार को पाकिस्तान सुपर लीग में शतक लगाया। पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए जारी सीजन में बाबर आजम का ये दूसरा शतक है। इस शतकीय पारी की बदौलत वह टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है।

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के बीच खेला गया जिसे आरसीबी की टीम ने आसानी से 9 विकेट से जीत तो लिया, लेकिन इस मैच में आरसीबी के कप्तान और मैनेजमेंट से कुछ गलतियां ऐसी हुईं, जिसकी वजह से इतिहास बनते-बनते रह गया।

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। वह ऑरेन्ज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं।

श्रेयस अय्यर ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 4000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद की कप्तानी ईशान की जगह पैट कमिंस कर रहे हैं। कमिंस पहली बार जारी सीजन में खेलने उतरे हैं।

प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक ओवर में 6 चौके लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली के बल्लेबाज नितीश राणा ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट के ओवर में दो छक्के सहित 4 चौके लगाए और ओवर से 28 रन बटोरे। इसके साथ ही ये आईपीएल के जारी सीजन का तीसरा सबसे महंगा ओवर बन गया है। आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड एडन मार्करम के नाम है।

आईपीएल 2026 में ज्यादातर टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं। इसमें से रजत पाटीदार और श्रेयस सबसे सफल रहे हैं क्योंकि दोनों ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं। इस सीजन भी फ्रेंचाइजी ने अपने टीमों के कप्तान बदले हैं।

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। केन्द्रीय अनुबंध हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना होता है और किन नियमों का उल्लंघन करने पर कॉन्ट्रैक्ट गंवा सकते हैं?

फहीम अशरफ की आखिरी ओवरों में दमदार पारी की बदौलत पाकिस्तान टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से मैच जीतने में सफल रहा।

भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।

अंडर19 एशिया कप 2025 का समापन हो चुका है। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 347 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 26.2 ओवर में 156 रन पर आउट कर दिया।

खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन को टीम में जगह की गारंटी मानी जाती है। शानदार प्रदर्शन यानी टीम में जगह पक्की होने की गारंटी। लेकिन संजू सैमसन शायद इसके अपवाद हैं। 2024 में वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज थे। उसका इनाम ये मिला कि फुटबॉल बना दिए गए।

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने भी इससे पहले भारत के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

उम्मीद थी कि भारतीय बल्लेबाज भी गुवाहाटी की पिच पर रनों का अंबार लगाकर साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देंगे, मगर 68 गेंदों में हुए बैटिंग कोलैप्स ने भारत को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

कुलदीप यादव ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को शतक की ओर बढ़ रहे मार्को यानसन (93) को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी का 489 के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए नौ रन बना लिये है।

एशेज टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाजों के दबदबे के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में महज 172 रन पर सिमटने के बाद स्टोक्स के पांच विकेट से इंग्लैंड ने मजबूत वापसी की। 5 मैचों की सीरीज का पहला दिन उम्मीदों पर खरा उतरा, जहां पर्थ में 51,000 से अधिक दर्शकों के सामने 72 ओवर के खेल में 19 विकेट गिरे।

पाकिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। तीसरे ODI मैच में भी श्रीलंका को पाकिस्तान ने बुरी तरह से धो डाला और सीरीज अपने नाम की। 6 विकेट से आखिरी मुकाबले को पाकिस्तान ने जीता।

ऐतिहासिक महिला विश्व कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। भारतीय टीम ने 2005 में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी, उसके बाद 2017 और अब 2025 में चैंपियन बनकर ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। महिला विश्व कप के इतिहास में 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, हालांकि गेंदबाजों ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करने की कोशिश की लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को रोक नही सके।