अजिंक्य रहाणे बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के, बोले- वे मुझसे जलते हैं, उनका मेरे खिलाफ एजेंडा है
अजिंक्य रहाणे ने KKR vs SRH मैच के बाद अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वे शायद गेम नहीं देख रहे हैं या उनके मेरे खिलाफ कुछ एजेंडा हैं। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है, वे मुझे खेलते हुए देखना पसंद नहीं करते।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली 65 रनों की करारी हार के बाद अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। रहाणे का कहना है कि उनके खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है और जो लोग उनके बारे में नेगेटिव बात कर रहे हैं वह उनसे जलते हैं। अजिंक्य रहाणे SRH के खिलाफ मुकाबले के बाद अपने स्ट्राइक रेट को लेकर बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़क गए। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। SRH ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए जिसके सामने KKR की पूरी टीम 161 रनों पर ढेर हो गई।
अजिंक्य रहाणे ने KKR vs SRH मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरा स्ट्राइक रेट, मुझे लगता है कि 2020 से अब तक का मेरा सबसे अच्छा स्ट्राइक-रेट है। मुझे लगता है कि जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वे शायद गेम नहीं देख रहे हैं या उनके मेरे खिलाफ कुछ एजेंडा हैं। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है, वे मुझे खेलते हुए देखना पसंद नहीं करते। मुझे जितनी सफलता मिली है, मुझे लगता है कि वे मुझसे जलते हैं। मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं। आप लोग जानते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं। बस एक खराब इनिंग - खैर, कोई खराब इनिंग नहीं - लेकिन मेरा इरादा वहीं था। कभी-कभी एक बैटर के तौर पर आपको वह रिदम नहीं मिलती, आपको वह फ्लो नहीं मिलता। जो लोग बात कर रहे हैं, वे या तो गेम को नहीं समझते या चाहते हैं कि मैं एक अलग तरह की इनिंग खेलूं।"
उन्होंने आगे कहा, "उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अजिंक्य रहाणे अपना गेम इतना बेहतर कर लेंगे। इसलिए मुझे खुशी है कि वे मेरे बारे में बात कर रहे हैं, नेगेटिव या पॉजिटिव - जो भी हो, मैं सच में खुश हूं कि वे बात कर रहे हैं। उन्हें बात करने दो। बैटिंग के हिसाब से, पार्टनर के हिसाब से, फिन एलन के साथ, यह कमाल का रहा है। मुंबई में हमारी बहुत अच्छी पार्टनरशिप हुई। पहले छह ओवर में, आप हमेशा बिना डरे खेलने, आजादी से क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी आप स्ट्रगल करेंगे, यह ठीक है - इसे मानना जरूरी है। लेकिन मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं, मुझे पता है कि मैंने पहले क्या किया है, और जो कोई भी मेरे बारे में बात कर रहा है, उसके बारे में सोचने के बजाय मैं खुद पर भरोसा करता हूं। उन्हें बात करने दो।"





साइन इन