Aiden Markram smashed fastest fifty for South Africa in the T20 World Cup also break Yuvraj singh record एडेन मार्करम ने ठोकी साउथ अफ्रीका के लिए T20 विश्व कप की सबसे तेज फिफ्टी, युवराज को भी छोड़ा पीछे, Cricket Hindi News - Hindustan

एडेन मार्करम ने ठोकी साउथ अफ्रीका के लिए T20 विश्व कप की सबसे तेज फिफ्टी, युवराज को भी छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के मार्करम ने इतिहास रच दिया। मात्र 19 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। इस अर्धशतक के साथ ही वे विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Sun, 15 Feb 2026 02:41 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
एडेन मार्करम ने ठोकी साउथ अफ्रीका के लिए T20 विश्व कप की सबसे तेज फिफ्टी, युवराज को भी छोड़ा पीछे

टी-20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम ने इतिहास रच दिया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। इस अर्धशतक के साथ ही वे विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्विटंन डिकॉक का वो रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में इग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैच में डिकॉक ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था लेकिन अब मार्करम ने यह रिकॉर्ड 19 गेंदों के साथ अपने नाम कर लिया है।

टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशतक

एडेन मार्कराम - न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 गेंदें (2026)

क्विंटन डी कॉक - इंग्लैंड के खिलाफ 21 गेंदें (2016)

क्विंटन डी कॉक - इंग्लैंड के खिलाफ 22 गेंदें (2024)

एबी डी विलियर्स - इंग्लैंड के खिलाफ 23 गेंदें (2014)

हेनरिक क्लासेन - 23 गेंद बनाम भारत (2024)

इस रिकॉर्ड के साथ ही एडेन मार्करम ने युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, जो कि टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। अब इस रिकॉर्ड को मार्करम ने तोड़ दिया है, क्योंकि उन्होंने 19 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कॉटलैंड से मिली जीत, फिर भी क्यों दुखी हैं कप्तान हैरी ब्रुक, कहा- मुझे यकीन..
ये भी पढ़ें:एडन मार्करन ने खेली तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने NZ को 7 विकेट से हराया

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में एडेन मार्करम संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं। उनसे पहले कई दिग्गज बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में 19 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड आज भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। यह वही मैच है जिसमें युवराज सिंह ने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़े थे। इस सूची में दूसरे नंबर पर नीदरलैंड के स्टीफन मायबर्ग हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2014 टी-20 विश्व कप में 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। तीसरे स्थान पर 17 गेंदों में अर्धशतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस हैं। इन्होंने 2022 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। टॉप-5 की सूची में मैक्सवेल और केएल राहुल का नाम भी शामिल है।

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले टॉप बैटर

1. युवराज सिंह (भारत): 12 गेंद (बनाम इंग्लैंड, 2007)

2. स्टीफन मायबर्ग (नीदरलैंड्स): 17 गेंद (बनाम आयरलैंड, 2014)

3. मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया): 17 गेंद (बनाम श्रीलंका, 2022)

4. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया): 18 गेंद (बनाम पाकिस्तान, 2014)

5. केएल राहुल (भारत): 18 गेंद (बनाम स्कॉटलैंड, 2021)

6. शोएब मलिक (पाकिस्तान): 18 गेंद (बनाम स्कॉटलैंड, 2021)

7. रोहित शर्मा (भारत):19 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024)

8. दनुस शनका (श्रीलंका) 19 गेंद (बनाम आमोन, 2026)

9. एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका) 19 गेंद ( बनाम न्यूजीलैंड, 2026)

10.मोहम्मद अशर्फुल (बांग्लादेश) 20 गेंद ( बनाम वेस्टइंडीज, 2007)

11. युवराज सिंह (भारत) 20 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IND Vs PAK मैच मे कौन जीतेगा? श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने की ये भविष्यवाणी
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।