IND vs NZ Final Live Telecast T20 World Cup When Where and How To Watch India vs New Zealand Live Streaming Online Free IND vs NZ Final Live Telecast: कितने बजे शुरू होगा इंडिया vs न्यूजीलैंड फाइनल? जानें कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs NZ Final Live Telecast: कितने बजे शुरू होगा इंडिया vs न्यूजीलैंड फाइनल? जानें कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

IND vs NZ Final Live Telecast T20 World Cup: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ऐतिहासिक फाइनल आज 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। IND vs NZ मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

Sun, 8 March 2026 05:45 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs NZ Final Live Telecast: कितने बजे शुरू होगा इंडिया vs न्यूजीलैंड फाइनल? जानें कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

IND vs NZ Final Live Telecast T20 World Cup: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ऐतिहासिक फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। India vs New Zealand का यह फाइनल ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि कीवी टीम ने आज तक कोई टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। वहीं टीम इंडिया तीसरी बार ट्रॉफी उठाकर बड़ा इतिहास रच सकती है। इसके अलावा ना कभी किसी टीम ने बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं, वहीं कोई टीम अपने घर पर ट्रॉफी उठाने में कामयाब भी नहीं रही। भारत और न्यूजीलैंड में से आज कोई भी जीते, इतिहास तो इस फाइनल में जरूर रचा जाना है। आईए एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं-

India vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब खेला जाएगा?

IND vs NZ T20 World Cup Final रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कहां खेला जाएगा?

India vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs NZ T20 World Cup Final कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर- आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।

India vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप फाइनल टीवी पर कैसे देखें लाइव?

IND vs NZ T20 World Cup Final का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर होगा। इसके अलावा DD Sports और DD Free Dish पर आप इस मैच का मजा बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

India vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल लाइव स्कोर, मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के टी20 वर्ल्ड कप पेज पर विजिट कर सकते हैं।

IND vs NZ T20 World Cup Final स्क्वॉड:

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।