Abhishek Sharma revealed I batted with Shivam Dube s bat In the morning i felt like trying something different अभिषेक शर्मा ने जिस बल्ले से न्यूजीलैंड पर बोला हल्ला, ओपनर ने 'उधार' लिया था वह बल्ला, Cricket Hindi News - Hindustan

अभिषेक शर्मा ने जिस बल्ले से न्यूजीलैंड पर बोला हल्ला, ओपनर ने 'उधार' लिया था वह बल्ला

सुबह सूझी तरकीब और शाम को कर दिया कमाल। किसी दूसरे खिलाड़ी के बल्ले से अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में हल्ला बोला। दमदार अर्धशतक अभिषेक ने खिताबी मैच में जड़ा और टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

Mon, 9 March 2026 10:02 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अभिषेक शर्मा ने जिस बल्ले से न्यूजीलैंड पर बोला हल्ला, ओपनर ने 'उधार' लिया था वह बल्ला

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रन बनाने के लिए तरस रहे थे। पहली तीन पारियों में तो उनका खाता तक नहीं खुला था। चौथे मैच में खाता खुला, लेकिन सिर्फ 15 रन ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए। अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जरूर 55 रन उनके बल्ले से आए, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में सिर्फ 10 रन बना सके, जिसे वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहा गया था। सेमीफाइनल में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत रहा और वे 9 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में उन पर दबाव था कि फाइनल मैच में कुछ कमाल करें और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में कमाल किया भी, लेकिन जिस बल्ले से अभिषेक ने हल्ला बोला असल में वह किसी दूसरे खिलाड़ी का बल्ला था।

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि जिस बल्ले के साथ वह फाइनल में उतरे थे, वह उनका नहीं, बल्कि शिवम दुबे का बल्ला था। शिवम दुबे के बल्ले से लंबी-लंबी हिट्स हमें देखने को मिलती हैं। ऐसा ही कुछ उनके बल्ले से अभिषेक शर्मा ने भी किया। बल्ला बदलने की प्लानिंग अभिषेक शर्मा ने मैच की सुबह की। क्रिकबज के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल जीतने के बाद कहा, "आज मैंने शिवम दुबे के बल्ले से बैटिंग की, इसलिए धन्यवाद दुबे। सुबह मुझे कुछ अलग करने का मन हुआ और मैंने ऐसा किया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्काय इज द लिमिट: विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार ने आलोचकों को गलत साबित किया

अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और टीम इंडिया को एक बेहतरीन शुरुआत संजू सैमसन के साथ दिलाई थी। हालांकि, वे 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए थे। उस समय तक टीम का स्कोर 98 रन हो चुका था, जिसमें से 52 रन तो अकेले अभिषेक के बल्ले से आए। बल्ला बदलने की तरकीब अभिषेक के काम आई और शाम को ही कमाल कर दिया। इस पारी से न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ा, बल्कि टीम इंडिया को फाइनल में जिस तरह की शुरुआत की जरूरत थी, वैसी मिली और भारत आखिर में 250 प्लस तक पहुंचा और मैच बड़े अंतर से जीतकर तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।