Team India will have to make a big change in Batting Order To stay in T20 World Cup semi final race Suryakumar Yadav सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को करना होगा बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को देनी होगी कुर्बानी, Cricket Hindi News - Hindustan

सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को करना होगा बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को देनी होगी कुर्बानी

भारत का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से है। साउथ अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद टीम इंडिया इस मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। इरफान पठान ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव का सुझाव दिया है।

Tue, 24 Feb 2026 01:39 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को करना होगा बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को देनी होगी कुर्बानी

साउथ अफ्रीका से भारत को मिली बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। इस जख्म पर नमक वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच 100 से अधिक रनों से जीतकर छिड़का है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत सेमीफाइनल की रेस में काफी पिछड़ गया है, अगर टीम इंडिया को वापसी करनी है तो उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए भारत को अपनी बैटिंग पर काम करना होगा, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह फेल हुई थी। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने का सुझाव दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाग गया NRR वाला जिन्न, जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ कितनी बड़ी जीत से बनेगा काम?

इरफान पठान का कहना है कि भारत को नंबर-3 और 4 की पोजिशन में बदलाव की जरूरत है। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा उस रंग में नजर नहीं आ रहे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वहीं उनके नंबर-3 पर होने की वजह से टॉप-3 में तीनों लेफ्टी हो रहे हैं क्योंकि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं। ऐसे में इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर नंबर-3 पर खेलने की सलाह दी है।

ऐसे में तिलक वर्मा को नंबर-3 के पायदान के लिए कुर्बानी देनी होगी। तिलक ने साउथ अफ्रीका दौरे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव से मांगकर नंबर-3 की पोजिशन ली थी और उस दौरे पर उन्होंने बैक टू बैक दो शतक जड़े थे। तिलक ने नंबर-3 पर तगड़ा प्रदर्शन किया है, मगर टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला रंग में नहीं दिख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले को लेकर क्या बोले जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स?

इरफान पठान ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "शायद सूर्या को नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए। असल में उन तीन लेफ्ट-हैंडर्स को एक के बाद एक आने से हटाने के लिए और बस उस मोनोटोनी को बदलने के लिए।"

नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव के आंकड़े

सूर्यकुमार ने T20I में भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 32 मैचों में 32 की औसत और 158.53 के स्ट्राइक-रेट से 864 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और छह अर्द्धशतक बनाए हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।