Chhattisgarh Liquor Scam, Saumya Chaurasia and KK Srivastava Released on Bail छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, जमानत के बाद हुई सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव की रिहाई, Raipur Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, जमानत के बाद हुई सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव की रिहाई

EOW ने स्पष्ट किया है कि मामले में अन्य शासकीय, अशासकीय एवं राजनीतिक व्यक्तियों, साथ ही संबंधित संस्थाओं और कंपनियों की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

Thu, 9 April 2026 12:40 AMSourabh Jain वार्ता
share
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, जमानत के बाद हुई सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव की रिहाई

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में 1500 पन्नों का आठवां पूरक चालान प्रस्तुत किया है। इसी के साथ मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया और तांत्रिक कृष्ण कुमार (केके) श्रीवास्तव को जमानत के आधार पर रिहाई मिल गई है।

जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया को एक महीने पूर्व उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिली थी। अदालत ने निर्देश दिया था कि संबंधित प्रकरण में चालान पेश किए जाने के दिन उनकी रिहाई सुनिश्चित की जाए। आज पूरक चालान दाखिल होने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

EOW ने पेश किया पूरक चालान

EOW द्वारा प्रस्तुत पूरक चालान में घोटाले से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और विभिन्न आरोपियों की भूमिकाओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। जांच एजेंसी अब तक इस मामले में 51 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत कर चुकी है।

अवैध धन का प्रबंधन करने में थी डडसेना का रोल

जांच में देवेंद्र डडसेना की भूमिका को अवैध धन के प्रबंधन और लेन देन से जुड़ा बताया गया है। EOW के अनुसार, डडसेना ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त राशि को सुरक्षित रखने और निर्देशानुसार आगे प्रेषित करने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कथित सिंडिकेट को सहयोग मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ध्यान शिविर के लिए 12 दिन की छुट्टी, वेतन भी नहीं कटेगा; किस राज्य में हुआ ऐसा?

सौम्य चौरसिया पर शासकीय पद के दुरुपयोग का आरोप

जमानत पर रिहा हुए दोनों आरोपियों में से सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए कथित सिंडिकेट को संरक्षण, समन्वय और प्रशासनिक सहायता प्रदान की, जिससे शासन को राजस्व की हानि हुई। वहीं कृष्ण कुमार (केके) श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने अवैध उगाही तंत्र के तहत नकदी के संग्रहण, परिवहन, प्रबंधन और निवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एजेंसी का दावा है कि दोनों ने अपने प्रभाव का उपयोग कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 12 रद्द ट्रेनें बहाल, स्पेशल का भी गिफ्ट; ये रहेंगी प्रभावित

कोर्ट में विचाराधीन मामले में पर बोलने से बचे श्रीवस्तव

जेल से रिहा होने के बाद केके श्रीवास्तव ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं, लेकिन वे किसी दल से जुड़े नहीं हैं। धार्मिक आचरण को लेकर उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ करना गलत नहीं है और उन्हें किसी कार्रवाई की चिंता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 12 रद्द ट्रेनें बहाल, स्पेशल का भी गिफ्ट; ये रहेंगी प्रभावित
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में खास जानवरों में फैली लाइलाज संक्रामक बीमारी,83 को मारकर दफनाया गया

EOW ने स्पष्ट किया है कि मामले में अन्य शासकीय, अशासकीय एवं राजनीतिक व्यक्तियों, साथ ही संबंधित संस्थाओं और कंपनियों की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।