Chhattisgarh Deputy CM said committed to ending the Maoist menace by March end 2700 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, एक साल में इतने ढेर; छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने गिनाए आंकड़े, Raipur Hindi News - Hindustan
More

2700 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, एक साल में इतने ढेर; छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने गिनाए आंकड़े

 डिप्टी सीएम ने ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार हुए नक्सलियों की संख्या को पार कर जाएगी। सरेंडर करने वालों के आधार, राशन और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

Fri, 13 Feb 2026 05:22 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share
2700 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, एक साल में इतने ढेर; छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने गिनाए आंकड़े

छत्तीसगढ़ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय शर्मा ने शुक्रवार को जनवरी 2024 से अबतक राज्य में नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। शर्मा के मुताबिक इस दौरान 532 नक्सली मारे गए हैं, 2004 गिरफ्तार हुए हैं और 2,700 ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार 31 मार्च तक नक्सलवाद के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

नवा रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह एवं जेल विभाग के कार्ययोजना की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। नक्सलवाद के खिलाफ सरकार का इरादा साफ है और हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं ताकि 31 मार्च, 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाए। शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जनवरी 2024 से अब तक नक्सलियों से लगभग 1,100 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें एके-47 राइफल, इंसास राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल, लाइट मशीन गन, मोर्टार और पिस्तौल शामिल हैं।

डिप्टी सीएम को इस दिन का इंतजार

शर्मा ने बताया है कि पोलित ब्यूरो और केंद्रीय कमेटी के 6 नक्सली भी मारे गए हैं जबकि दो ने सरेंडर किया है। इस दौरान स्पेशल जोनल कमेटी के 17 सदस्य मार गिराए गए तो सात ने सरेंडर किया वहीं एक को गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या गिरफ्तार हुए नक्सलियों की संख्या को पार कर जाएगी। सरेंडर करने वालों के आधार, राशन और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। सरकार का लक्ष्य बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचाना है, जिसमें स्कूल, बिजली, पीने का पानी, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल प्रूफ बनाम निजता का अधिकार, तलाक के केस में HC ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में होटल के स्पा में देह व्यापार, अलग-अलग कमरों में पाई गईं 3 महिलाएं
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में फर्जी आदेश पर सालों सरकारी नौकरी की, 4 कर्मचारी बर्खास्त

अमित शाह ने ली थी हाई लेवल बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 फरवरी को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। पहले दिन वे नक्सल विरोधी अभियान और विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए रायपुर में थे। इस दौरान राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे एक्शन को लेकर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सुरक्षा बलों के उच्च अधिकारी भी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।