fee hiked in government schools of chhattisgarh 44 lakh students will be affected छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की बढ़ गई फीस, कब से होगी लागू; सरकार ने बताया, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की बढ़ गई फीस, कब से होगी लागू; सरकार ने बताया

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में अलग-अलग मदों में ली जाने वाली फीस में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बढ़ी हुई फीस आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। 

Wed, 20 May 2026 11:59 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की बढ़ गई फीस, कब से होगी लागू; सरकार ने बताया

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में अलग-अलग मदों में ली जाने वाली फीस में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बढ़ी हुई फीस आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा फीस संशोधन का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा गया था, जिसे शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी कर दिया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि परीक्षा सामग्री, खेल सामग्री और विज्ञान प्रयोगशाला से जुड़ी सामग्रियों की लागत में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कितनी बढ़ी फीस

नई व्यवस्था के तहत एक्टिविटी फीस 50 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए कर दी गई है। गरीब छात्र सहायता कोष 10 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए किया गया है। साइंस क्लब फीस 20 रुपए से बढ़कर 25 रुपए होगी, जबकि स्काउट गाइड फंड 50 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार खेलकूद फीस 50 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए तथा साइंस प्रैक्टिकल फीस भी 50 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए कर दी गई है। हायर सेकंडरी एक्टिविटी फीस में भी वृद्धि करते हुए इसे 50 रुपए से बढ़ाकर 75 रुपए किया गया है। हालांकि रेडक्रॉस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पूर्ववत 30 रुपए ही रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तय सीमा से पहले नक्सलमुक्त हुआ देश; शाह ने CG की पिछली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

44 लाख छात्रों पर पडे़गा असर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों और गतिविधियों के संचालन में बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए फीस संशोधन का निर्णय लिया गया है। वहीं फीस वृद्धि के बाद अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में करीब 56 हजार स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 56 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 44 लाख से अधिक छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में संशोधित शुल्क व्यवस्था से सरकारी स्कूलों के पास बड़ी राशि उपलब्ध होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक नंबर पर हर मदद, हाई टेक सुरक्षा; छत्तीसगढ़ को 400 इमरजेंसी गाड़ियों की सौगात
ये भी पढ़ें:अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच भाजपा विधायक से लूट, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।