Chhattisgarh Woman Carry 90 year old Mother in law on her back reaches bank video viral पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू, छत्तीसगढ़ से भावुक कर देने वाली तस्वीर, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू, छत्तीसगढ़ से भावुक कर देने वाली तस्वीर

जानकारी के मुताबिक मैनपाट विकासखंड के तहत कुनिया ग्राम पंचायत निवासी सुखमुनिया बाई अपनी बुजुर्ग सास को बैंक तक पहुंचाने के लिए पहाड़ी और दुर्गम रास्तों से होकर पैदल सफर करती है। 

Sun, 24 May 2026 07:40 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सरगुजा, वार्ता
share
पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू, छत्तीसगढ़ से भावुक कर देने वाली तस्वीर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से वृद्धावस्था पेंशन व्यवस्था की जमीनी चुनौतियों को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 90 साल बुजुर्ग महिला को पेंशन की राशि निकालने के लिए उसकी बहू को हर महीने करीब 9 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर बैंक ले जाना पड़ रहा है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक मैनपाट विकासखंड के तहत कुनिया ग्राम पंचायत निवासी सुखमुनिया बाई अपनी बुजुर्ग सास को बैंक तक पहुंचाने के लिए पहाड़ी और दुर्गम रास्तों से होकर पैदल सफर करती है। रास्ते में कच्चे मार्ग, जंगल क्षेत्र और नाले पड़ते हैं, जिसके कारण गाड़ी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। भीषण गर्मी के बीच यह सफर परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

परिजनों ने बताया कि पहले वृद्धावस्था पेंशन की राशि बैंक मित्र के माध्यम से गांव में ही उपलब्ध हो जाती थी, लेकिन अब राशि निकालने के लिए बैंक पहुंचना जरूरी हो गया है। बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में असमर्थ है, इसलिए बहू को उन्हें पीठ पर लादकर बैंक तक ले जाना पड़ा। बैंक पहुंचने पर तीन महीने की पेंडिंग पेंशन के रूप में 1500 रुपए दिए गए, जबकि अकाउंट में चार महीने की कुल 2000 रुपए की राशि जमा बताई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 5 दिन तक चलेगी भीषण लू

मामला सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिजिटल और ऑनलाइन सेवाओं के दावों के बावजूद दूरस्थ अंचलों में बुजुर्गों और असहाय लोगों को अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए गांव स्तर पर वैकल्पिक पेंशन भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 27 सरपंचों का इस्तीफा; क्या वजह? कल भूपेश बघेल ने भी दागे थे सवाल

इधर, नर्मदापुर सेंट्रल बैंक के प्रबंधक मिर्जा अल्ताफ बेग ने बताया कि मैनपाट क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध है और इसके लिए आठ बैंक मित्र कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यदि परिजन बैंक को सूचना दें तो संबंधित हितग्राही के घर बैंक मित्र को भेजा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक नंबर पर हर मदद, हाई टेक सुरक्षा; छत्तीसगढ़ को 400 इमरजेंसी गाड़ियों की सौगात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।