Chhattisgarh hikes dearness allowance for state employees छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; अब कितने % मिलेगा?, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; अब कितने % मिलेगा?

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई, जिसके बाद केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया।

Sun, 11 Jan 2026 03:42 PMRatan Gupta वार्ता, रायपुर
share
छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; अब कितने % मिलेगा?

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आज बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा करते हुए इसे केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। यह घोषणा राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के दौरान की गई।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई, जिसके बाद केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बचाई, फिर जेल की सजा मिली; शिबू सोरेन-नरसिम्हा राव रिश्वत कांड की कहानी

श्री साय ने कहा कि देश के कई राज्य अभी भी केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे महंगाई भत्ते से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते यह कदम उठाकर कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर समिति गठित कर विचार किया जाएगा और सभी मुद्दों पर संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद कर्मचारी संगठनों में उत्साह का माहौल देखा गया। संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला सरकार की सकारात्मक और संवेदनशील सोच को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने भविष्य में अन्य मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।