Chhattisgarh 5 year old rape stuffed inside sack पांच साल की बच्ची से रेप, बोरे में भर फेंका; छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

पांच साल की बच्ची से रेप, बोरे में भर फेंका; छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पांच साल की बच्ची से रेप के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 35 साल के धनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Sat, 11 April 2026 07:30 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, दुर्ग, भाषा
share
पांच साल की बच्ची से रेप, बोरे में भर फेंका; छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पांच साल की बच्ची से रेप के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 35 साल के धनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुकवार दोपहर लगभग 12 बजे जब पीड़िता स्कूल से घर पहुंची तब वह पास की एक दुकान में चॉकलेट लेने चली गई। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला आरोपी धनेश्वर वहां मौजूद था। बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने से आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां उससे रेप किया।

अधिकारियों ने बताया कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग दो घंटे के बाद ग्रामीणों को कुंए के करीब एक संदिग्ध बोरा हिलते हुए दिखा। जब ग्रामीणों ने बोरा खोला तब उसमें बच्ची थी और उसका मुंह तकिए के खोल से बंधा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! 2 कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत; 3 गंभीर

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। बच्ची डरी हुई है और घायल है, अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! 2 कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत; 3 गंभीर

आरोपी को फांसी देने की मांग

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने के करीब पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की। ग्रामीणों को समझा कर वापस भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि वह अनुरोध करेगी कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, जमानत के बाद सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव रिहा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।