BJP minister said, we keep even bandits safe, Bhupesh Baghel asked for the list भाजपा मंत्री बोले- डाकुओं को भी सुरक्षित रखते हैं…, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मांग ली लिस्ट, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा मंत्री बोले- डाकुओं को भी सुरक्षित रखते हैं…, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मांग ली लिस्ट

प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किन डाकुओं को सुरक्षा दे रखी है। इसके बाद उन्होंने ऐसे नामों की लिस्ट सार्वजनिक करने की भी बात कही। जानिए क्या है मामला।

Sun, 25 Jan 2026 04:51 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर
share
भाजपा मंत्री बोले- डाकुओं को भी सुरक्षित रखते हैं…, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मांग ली लिस्ट

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए पूछा है- "प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किन डाकुओं को सुरक्षा दे रखी है।" इसके बाद उन्होंने ऐसे नामों की लिस्ट सार्वजनिक करने की भी बात कही। जानिए क्या है मामला।

कैबिनेट मंत्री के बयान से उठाई मांग

भूपेश बघेल का डाकुओं को सुरक्षा देने का आरोप और लिस्ट मांगने की बात राज्य सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के बयान के बाद सामने आया है। दरअसल राजेश अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- हमारे गृह मंत्री जी साधु संतों को बोलोगे, तो पलकों पर बैठाकर लाएंगे। कौन साधु संत है, जिसको... हम तो डाकुओं को भी सुरक्षित रखते हैं, यो तो फिर भी साधु संत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिलीवरी बॉय के गलत डोरबेल बजाने से छिड़ी जंग, NCR की सोसाइटी में चलीं लाठियां
ये भी पढ़ें:60 फुट लंबा, 30 टन वजनी पुल रातों-रात हो गया गायब, चोरों के कांड से हर कोई हैरान

किन डाकुओं को सुरक्षा दे रखी है…

टीवी न्यूज की यही क्लिप भूपेश बघेल द्वारा शेयर की जा रही है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किन डाकुओं को सुरक्षा दे रखी है, उनकी लिस्ट सार्वजनिक करें. कैबिनेट मंत्री का बयान सरकार का आधिकारिक बयान है।

सरकार को माफी मांगनी चाहिए

इसके बाद उन्होंने माफी मांगने की भी मांग की। भूपेश बघेल ने आगे लिखा- साधु-संतों की तुलना डाकुओं से करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को माफी माँगनी चाहिए। जिस समय पूरे प्रदेश में चाकूबाज़ी, लूटपाट, हत्याएँ चरम पर हैं. दंतेश्वरी माई के मंदिर में चोरी हो रही है। ऐसे समय में किन 'डाकुओं' को छत्तीसगढ़ सरकार ने सुरक्षा दी है?

कौन हैं भूपेश बघेल

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में से एक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह 2018 से 2023 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन इसके बाद 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार मिली। इसके बाद भी वे सक्रिय विपक्षी नेता बने हुए हैं और भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार हमलावर रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।