
रेलवे के अनुसार बिलासपुर जोन से 18 स्पेशल ट्रेनों में से 13 ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि बाकी ट्रेनें जल्द ही चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों के बीच चलाई जाएंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

युवक का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तुरंत वायरल हो गया। वहीं उसके द्वारा किए गए इस हिम्मत भरे काम का असर भी हो गया और जो फाइल सालभर से अधिकारियों को नहीं मिल रही थी। वह कुछ ही घंटों बाद मिल भी गई।

याचिका के विरोध में सरकारी वकील ने याचिकाकर्ताओं का आपराधिक इतिहास बताया, साथ ही कहा कि इन प्रार्थना सभाओं के लिए उन्होंने सक्षम अधिकारियों से पूर्व अनुमति नहीं ली थी, जिसके कारण पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्थित एक अदालत ने तोरवा क्षेत्र में साढ़े 3 साल पहले एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने के मामले में उसके पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश किरण त्रिपाठी ने यह फैसला सुनाया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के प्रकोप से हड़कंप मच गया है। बीते 19 से 24 मार्च के बीच यहां करीब 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई। फार्म में कुल 5,037 मुर्गियां मौजूद थीं। प्रशासन ने इस फार्म के 10 किलोमीटर रेंज में अलर्ट घोषित कर दिया है।

घटना के बाद आरोपी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी युवती के रिश्तेदार वहां आ पहुंचे। शव की स्थिति देखकर उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि युवती के गर्भ में लगभग तीन किलो का नवजात शिशु था, जो बाहर आते समय फंसा हुआ था।

मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि पत्नी का बिना पर्याप्त कारण पति का घर छोड़ना और परिवार को सूचना दिए बिना किसी अन्य पुरुष के साथ बाहर रहना स्वैच्छिक परित्याग की श्रेणी में आता है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को कथित शराब घोटाले से जुड़े ईडी और ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज दो मामलों में जमानत दे दी। दोनों मामले एक ही शराब घोटाले से जुड़े हैं।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से बुधवार को न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उच्च न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2004 के दुष्कर्म के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट में पेनिट्रेशन के बिना ही अगर इजैक्युलेशन हो जाए तो ऐसे अपराध को दुष्कर्म नहीं बल्कि ‘दुष्कर्म का प्रयास’ माना जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक घर में अचानक जमीन फटी और चारो तरफ पानी ही पानी फैल गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

छावई ने कहा कि कोई भी कोर्ट केस लंबित न होने के बावजूद उन्हें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (JAG) पे-स्केल से वंचित किया गया है और यह संविधान के अनुच्छेद 16 का उल्लंघन है जो सार्वजनिक रोजगार में अवसर की समानता की गारंटी देता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुलपति नाराज हो गए और कहा, 'वैसे तो मैं बिना मुद्दे की कोई बात करता ही नहीं हूं, लेकिन कुलपति से कैसे बात करते हैं, इसका विवेक आपको नहीं है, सीख लीजिएगा।' इसके आगे कुलपति ने कहा, 'आपको यहां बुलाया किसने है।'

तीनों जिला अदालतों की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह धमकी भेजी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसरों की गहन तलाशी ली।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक पूर्व नक्सली की घर में घुस कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात को पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव में हुई। हालांकि पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मित्तल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री में 2 लोग जिंदा जलकर मर गए। मरने वालों में सुपरवाइजर और मजदूर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में 21 मेमू पैसेंजर रेलगाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है। इन 21 गाड़ियों में दो अलग-अलग मंडल की गाड़ियां शामिल हैं। जानिए इससे किस रूट के यात्रियों को दिक्कत होगी?

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की गेवरा कोयला खदान से कोयला चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह सिंडिकेट एक संगठित कोयला घोटाले का हिस्सा हो सकता है।

लोको पायलट यूनियन ने सिग्नल फेल होने की आशंका जताई है और कहा है कि मेमू चालक दल ने तकनीकी खराबी के कारण हरा सिग्नल देख लिया होगा। जिसकी वजह से यह दुर्घटना हो गई।

रेलवे ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। वहीं, यात्रियों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए रेलवे को सतर्कता और निगरानी और बढ़ानी चाहिए।