
बीजापुर जिले में बारह महिलाओं समेत करीब 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने वाले माओवादियों के पास 7 किलो सोना, 2.92 करोड़ रुपए और कुल 93 हथियार बरामद किए गए हैं।

नक्सलियों की दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य पापाराव ने अपने 17 साथी माओवादियों के साथ मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। हथियार डालने वाले नक्सलियों में 11 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के करीब 106 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। इनपर लगभग 4 करोड़ रुपए का इनाम था।

छत्तीसगढ़ के जंगलों में जवानों की बंदूकें लगातार गरज रही हैं। गुरुवार सुबह बीजापुर के जंगलों में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। पिछले दो महीनों में जवानों ने कुल 25 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की मौजूदा संख्या-स्थिति को देखते हुए एक सीट भारतीय जनता पार्टी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की प्रबल संभावना है, हालांकि दोनों दल अंतिम निर्णय के लिए अपने-अपने प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा और बीजापुर जिले के 51 माओवादियों ने शनिवार को हिंसा का रास्ता त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फटने से 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खौफनाक मर्डर की घटना सामने आई है। यहां नक्सलियों ने मंगलवार देर शाम को एक पूर्व सरपंच भीमा मडकम की निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार को उस वक्त हुई, जब युवक जंगल की ओर गया था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुलडोजर से 100 से मकानों को ध्वस्त किए जाने पर विवाद तूल पकड़ता नजर आ रहा है। दावा है कि इनमें डीआरजी जवानों के घर भी शामिल थे। घटनाक्रम पर रिपोर्ट तलब की गई है।

इसके साथ ही बीते दो दिनों में इस ऑपरेशन के दौरान मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। शनिवार को जवानों ने बीजापुर में चार नक्सलियों को मार गिराया है। जवान सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं और अभी भी गोलीबारी चल रही है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। बताया जाता है कि नक्सलियों के लगाए एक प्रेशर बम की चपेट में आने से एक 15 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लेंड्रा-कोरचोली गांव के जंगल में हुई।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले में मंगलवार को 34 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इनमें से 26 नक्सलियों पर 84 लाख रुपये का इनाम था।

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के अनुसार, बीजापुर जिले के पिल्लूर कंदलापर्ती में आईईडी (IED) धमाके में कोबरा बल (CoBRA forces) के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। हालांकि नक्सलियों से लोहा लेते हुए सुरक्षा बलों के 3 जवान भी शहीद हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के लगातार ऐक्शन से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। बीजापुर जिले में बुधवार को 41 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इनमें 32 पर तो 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और कोबरा 210 बटालियन की टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 5 नक्सलियों को पकड़ा है। नक्सलियों के दो मददगार भी दबोचे गए हैं। नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से सबसे बड़ा नाम DVCM कन्ना उर्फ बुचन्ना (35) का है, जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस के अनुसार बुचन्ना पर जिले के विभिन्न थानों में 42 आपराधिक मामले दर्ज थे और उसके खिलाफ 18 स्थायी वारंट भी जारी थे।

अधिकारियों का कहना है कि मुख्यधारा में लौटे सभी नक्सलियों ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया है। जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा इन्हें पुनर्वास प्रोत्साहन के लिए 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।