UPSSSC Vacancy 2025: after UP PET Result 44000 Group C Posts recruitment notification lekhpal vacancies govt jobs UPSSSC Vacancy : PET रिजल्ट के बाद यूपी में 44000 पदों पर होंगी भर्तियां, लेखपाल के सर्वाधिक पद, कहां कितनीं वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Vacancy : PET रिजल्ट के बाद यूपी में 44000 पदों पर होंगी भर्तियां, लेखपाल के सर्वाधिक पद, कहां कितनीं वैकेंसी

UPSSSC Vacancy 2025: यूपी पीईटी रिजल्ट के बाद यूपीएसएसएससी 44000 पदों पर भर्तियां निकालेगा। लेखपाल के 7994, तकनीकी सेवा के 5431, कनिष्ठ सहायक के 4582 अधिशासी अधिकारी के 320 पदों के प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं।

Thu, 11 Sep 2025 07:26 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, शैलेंद्र श्रीवास्तव, लखनऊ
share
UPSSSC Vacancy : PET रिजल्ट के बाद यूपी में 44000 पदों पर होंगी भर्तियां, लेखपाल के सर्वाधिक पद, कहां कितनीं वैकेंसी

UPSSSC Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44778 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 पीईटी का परिणाम ( UPSSSC PET Result 2025 ) जारी होने के बाद इन्हें भरने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों को भरने का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों को ऑनलाइन पोर्टल ई-अधियाचन के माध्यम से भर्तियों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है।

आयोग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उसे 868 भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कुल 44778 पद हैं। भर्ती प्रस्तावों का मिलान आयोग के स्तर पर हो रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों में आरक्षण नियम, योग्यता का विस्तृत जिक्र किया गया है या नहीं।आयोग ने जिन प्रस्तावों में खामियां थी, उन्हें विभागों को वापस भेजते हुए इसमें सुधार का निर्देश दिया है। आयोग ने विभागों से कहा है कि भर्ती संबंधी प्रस्ताव स्पष्ट भेजे जाएं। इसमें बताया जाए कि अनारक्षित, एससीएसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कितने पद हैं। इन पदों को भरने के लिए आयु सीमा और योग्यता क्या है? प्रस्ताव स्पष्ट होने के बाद उसे भरने में बाधा नहीं आएगी, वरना खामियों के चलते कोर्ट में मामला फंस जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती, 5 साल बाद आईं वैकेंसी

इस बार लेखपालों की भर्ती के लिए सर्वाधिक प्रस्ताव

इस बार सर्वाधिक लेखपाल भर्ती के लिए प्रस्ताव हैं। लेखपाल के 7994, तकनीकी सेवा के 5431, कनिष्ठ सहायक के 4582 अधिशासी अधिकारी के 320 पदों के प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं। मत्स्य अधिकारी के 105, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397, बीजीसी तकनीशियन के 255, कंपाउंडर 560, आबकारी सिपाही 564, सहायक विकास अधिकारी 545, सहायक बोरिंग तकनीशियन 419 पद हैं। मानचित्रकार, स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी-मत्स्य निरीक्षक के प्रस्ताव आयोग को मिले हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।