UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: UP Assistant Professor recruitment notification out apply today uppsc up nic in UPPSC Assistant Professor Vacancy : यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती, 5 साल बाद आईं वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC Assistant Professor Vacancy : यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती, 5 साल बाद आईं वैकेंसी

UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन आज से uppsc.up.nic.in पर शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पांच साल बाद भर्ती शुरू की है।

Thu, 4 Sep 2025 07:30 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UPPSC Assistant Professor Vacancy : यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती, 5 साल बाद आईं वैकेंसी

UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 4 सितंबर 2025 से शुरू होंगे। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पांच साल बाद भर्ती शुरू की है। इससे पहले 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती आई थी। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर 2025 है। आवेदन में त्रुटि संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2025 है। यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1985 से पहले व 01 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

28 विषयों के लिए विज्ञापित 1253 पदों में से सर्वाधिक 157 पद वाणिज्य विषय के हैं। उसके अंग्रेजी में सर्वाधिक 92, रसायन विज्ञान व हिंदी 87-87, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान और गणित में 79-79, समाजशास्त्र 78, अर्थशास्त्र में 61पद हैं। कंप्यूटर साइंस और फारसी (पर्सियन) में सबसे कम एक-एक, सांख्यिकी और सैन्य विज्ञान (रक्षा अध्ययन) में दो-दो पद हैं।

पांच साल बाद 10 गुना पद पर मौका

युवाओं को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंतजार का मीठा फल मिला है। आयोग ने भले ही पांच साल बाद भर्ती निकाली है। लेकिन पिछली भर्ती से तुलना की जाए तो 10 गुना अधिक रिक्तियों पर मौका मिला है। इससे पहले 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती आई थी।

प्री, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन तीन चरणों पर होगा। आयोग ने पैटर्न बदलते हुए पहली बार प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन का निर्णय लिया है। पिछली बार प्रारंभिक परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन हुआ था। दो घंटे की प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठपरक 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न तथा प्रत्येक वैकल्पिक विषय के 90 प्रश्न जबकि वैकल्पिक गणित विषय के 70 प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। तीन घंटे की मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 20 प्रश्न होंगे। 10 लघुउत्तरीय प्रश्नों का जवाब अधिकतम 125 प्रश्नों में देना होगा जिसके लिए आठ-आठ अंक निर्धारित हैं। वहीं, 10 दीर्घउत्तरीय प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 200 शब्दों में देना होगा, जिसके लिए 12-12 अंक मिलेंगे। उसके बाद 25 अंकों का साक्षात्कार होगा। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर श्रेष्ठता सूची बनाई जाएगी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 28 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों का अधियाचन भेजा गया था। निदेशालय ने इसमें पुरुष के लिए 562 व महिला के लिए 691 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। अब इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। असिस्टेंट प्रोफएसर भर्ती लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। अंतिम चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी

ओटीआर में होगी और तेज वृद्धि

यूपीपीएससी इससे पहले एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी कर चुका है। अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी होने से ओटीआर की संख्या और अधिक इजाफा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 3 विश्वविद्यालयों में होगी 948 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती

यूपी में 1471 प्रवक्ता भर्ती के आवेदन जारी

यूपी के राजकीय इंटर कॉलेजों में 13 विषयों में प्रवक्ता के 1471 पदों समेत प्रवक्ता स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में 43 और प्राध्यापक उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय (अध्यापक वर्ग) सेवा में दो कुल 1516 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन 12 सितंबर तक स्वीकार होंगे और त्रुटि संशोधन के लिए 19 सितंबर तक का मौका दिया गया है। इस बार प्रवक्ता भर्ती के लिए बीएड डिग्री जरूरी कर दी गई है। इससे पहले अनिवार्य शैक्षिक अर्हता पीजी की डिग्री थी लेकिन इस बार संबंधित विषय में पीजी के साथ बीएड अनिवार्य कर दिया गया है। प्रवक्ता समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी के लिए संबंधित विषय में पीजी व बीएड मांगा गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।