upsssc lower pcs 2026 recruitment 2285 vacancies application start date pet 2025 eligibility age limit UPSSSC Lower PCS 2026 : लोअर पीसीएस के 2285 पदों के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, क्या है योग्यता; आखिरी तारीख कब, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Lower PCS 2026 : लोअर पीसीएस के 2285 पदों के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, क्या है योग्यता; आखिरी तारीख कब

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू जाएगी। इसके मद्देनजर 2285 पदों पर भर्ती होगी।

Thu, 28 May 2026 08:35 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSSSC Lower PCS 2026 : लोअर पीसीएस के 2285 पदों के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, क्या है योग्यता; आखिरी तारीख कब

UPSSSC Lower PCS 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 29 मई से शुरू कर दी जाएगी। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें। इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 2285 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए पीईटी 2025 पास होना जरूरी रखा गया है।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिए कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मंडी पर्यवेक्षक ग्रेड 2, जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी समेत कई विभागीय पद शामिल हैं। आयोग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अलग अलग विभागों में जरूरत के हिसाब से उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

लोअर पीसीएस 2026 परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पीईटी 2025 परीक्षा पास की हो। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना रखा गया

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क काफी कम रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकें। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम सिटी Link, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउलोड

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, DGCA से लेकर रक्षा मंत्रालय तक में मिलेगा मौका

जरूरी तारीखें याद रखें

इस भर्ती से जुड़ी तारीखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 जून 2026 तय की गई है। वहीं आवेदन पत्र में सुधार करने की आखिरी तारीख 25 जून 2026 रखी गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं। वहां पीईटी 2025 जानकारी की मदद से प्रवेश करें। इसके बाद “लोअर पीसीएस 2026” आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। फिर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र जमा कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉमेडके का रिजल्ट कल, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म; ऐसे करें चेक

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है। फोटो और दस्तावेज तय प्रारूप में ही अपलोड करें। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।