upsssc excise constable recruitment 2026 722 posts apply online date pet 2025 selection process age limit यूपी में होगी 722 आबकारी सिपाही भर्ती, 12वीं पास युवा कस लें कमर; आवेदन कब से, Career Hindi News - Hindustan
More

यूपी में होगी 722 आबकारी सिपाही भर्ती, 12वीं पास युवा कस लें कमर; आवेदन कब से

UPSSSC ने 722 आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी 12वीं पास हैं और यूपी में एक इज्जतदार नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

Fri, 8 May 2026 05:30 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में होगी 722 आबकारी सिपाही भर्ती, 12वीं पास युवा कस लें कमर; आवेदन कब से

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने PET-2025 परीक्षा पास की है, वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी और 24 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती में कितनी सीटें हैं

इस भर्ती अभियान में आबकारी सिपाही के कुल 722 पद शामिल किए गए हैं। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 246 पद, ओबीसी के लिए 165 पद, एससी के लिए 128 पद और एसटी वर्ग के लिए 12 पद रखे गए हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए भी सीटें निर्धारित की गई हैं। आयोग ने 110 पद विशेष चयन श्रेणी के तहत भी शामिल किए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड होना भी अनिवार्य रखा गया है। जिन उम्मीदवारों ने PET परीक्षा में शून्य या निगेटिव अंक हासिल किए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस दिन आएंगे पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, तुरंत नोट कर लें तारीख

आयु सीमा क्या रखी गई है

आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी।

आवेदन फीस कितनी देनी होगी

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI और SBI e-Challan के जरिए किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RPSC SI भर्ती 2021 रद्द, सितंबर में फिर होगी परीक्षा; किन्हें मिलेगा मौका

मुख्य परीक्षा में इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स, डेटा इंटरप्रिटेशन और उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग से जुड़े कानूनों से सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रश्न भी शामिल होंगे।

फिजिकल टेस्ट भी देना होगा

लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 167.6 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में 152 सेंटीमीटर लंबाई तय की गई है। एससी और एसटी महिला उम्मीदवारों को लंबाई में कुछ छूट दी गई है।

सैलरी कितनी मिलेगी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी के तहत मिलने वाले दूसरे भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 आज, अब 11:30 बजे आएगा 10वीं का परिणाम

आवेदन कैसे करना होगा

उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर Live Advertisement सेक्शन में जाना होगा। वहां PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी। आवेदन सफल होने के बाद उम्मीदवार फाइनल फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकाल सकेंगे।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

आयोग ने साफ कहा है कि भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी फर्जी सूचना से बचते हुए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।