pseb result 2026 class 10 result on 11 may class 12 result on 13 may check punjab board scorecard online Punjab Board Result 2026: इंतजार खत्म! इस दिन आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, तुरंत नोट कर लें तारीख, Career Hindi News - Hindustan
More

Punjab Board Result 2026: इंतजार खत्म! इस दिन आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, तुरंत नोट कर लें तारीख

PSEB Result 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 11 मई और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी कर सकता है। जानिए रिजल्ट चेक करने का तरीका और पिछले वर्षों का पास प्रतिशत।

Fri, 8 May 2026 04:41 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Punjab Board Result 2026: इंतजार खत्म! इस दिन आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, तुरंत नोट कर लें तारीख

Punjab Board Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानी PSEB के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है। बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के नतीजे जारी करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 11 मई को जबकि 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार भी छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है क्योंकि पिछले कई वर्षों से पंजाब बोर्ड का रिजल्ट लगातार मजबूत रहा है।

पिछले वर्षों में शानदार रहा रिजल्ट

अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट काफी बेहतर रहे हैं। खासतौर पर 10वीं के रिजल्ट में बोर्ड लगातार 95 प्रतिशत से ज्यादा पास प्रतिशत बनाए रखने में सफल रहा है। साल 2025 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.61 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 97.24 प्रतिशत तक पहुंच गया था। वहीं 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो पिछले तीन सालों में पास प्रतिशत 91 से 95 प्रतिशत के बीच स्थिर बना रहा।

लड़कियों ने फिर दिखाई शानदार बढ़त

पंजाब बोर्ड के रिजल्ट में एक बात लगातार देखने को मिली है कि लड़कियां हर साल लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। चाहे 10वीं हो या 12वीं, दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से ज्यादा रहा है। इसी वजह से इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि लड़कियां रिजल्ट में अपना दबदबा कायम रख सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RPSC SI भर्ती 2021 रद्द, सितंबर में फिर होगी परीक्षा; किन्हें मिलेगा मौका

कब हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं

PSEB ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक चली थीं। परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल हुए थे और अब सभी को सिर्फ रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।

ऐसे चेक कर सकेंगे PSEB Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बेहद आसान तरीके से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Results” सेक्शन पर क्लिक करना होगा। वहां 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक को चुनना होगा। फिर अपना रोल नंबर दर्ज करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल, वायरल पोस्ट से टेंशन में छात्र

छात्रों को क्या सलाह दी गई है

बोर्ड की तरफ से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें। रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से थोड़ी धीमी गति भी देखने को मिल सकती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।