current affairs quiz 2026 john ternus apple ceo-ramsar site top 10 questions Current Affairs Quiz: एप्पल के नए CEO से लेकर रामसर साइट्स तक, टॉप-10 सवालों के जवाब, Career Hindi News - Hindustan
More

Current Affairs Quiz: एप्पल के नए CEO से लेकर रामसर साइट्स तक, टॉप-10 सवालों के जवाब

प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को अपडेट रखने के लिए एक नजर उन महत्वपूर्ण घटनाओं पर डालते हैं जिन्होंने देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Fri, 15 May 2026 07:05 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
Current Affairs Quiz: एप्पल के नए CEO से लेकर रामसर साइट्स तक,  टॉप-10 सवालों के जवाब

प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को अपडेट रखने के लिए एक नजर उन महत्वपूर्ण घटनाओं पर डालते हैं जिन्होंने देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एप्पल के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक बदलाव से लेकर, भारतीय सेना प्रमुख को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान और भारत की बढ़ती 'रामसर साइट्स' की संख्या तक यहां हैं कुछ ऐसे सवाल जो अपडेट रहने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. शेखा झील बर्ड सैंक्चुरी को रामसर साइट का दर्जा मिलने के बाद भारत में अब कुल कितनी रामसर साइट्स हो गई हैं?

A) 98

B) 100

C) 99

D) 12

2. 20 अप्रैल को एप्पल ने टिम कुक के उत्तराधिकारी के रूप में किसे अपना अगला सीईओ नामित किया है?

A) सुंदर पिचाई

B) जॉन टर्नस

C) सत्य नडेला

D) जेफ विलियम्स

3. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को हाल ही में किस देश के 'इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है?

A) यूके रॉयल मिलिट्री एकेडमी

B) रूसी जनरल स्टाफ एकेडमी

C) यूएस आर्मी वॉर कॉलेज

D) फ्रांस डिफेंस एकेडमी

4. इस साल 'विश्व पृथ्वी दिवस' (22 अप्रैल) का ग्लोबल थीम क्या निर्धारित किया गया है?

A) हमारी शक्ति, हमारा ग्रह

B) पृथ्वी का संरक्षण

C) प्लास्टिक बनाम

D) हरित भविष्य हमारा मिशन

5. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTOs) के लिए हाल ही में रैंकिंग का कौन-सा चरण जारी किया गया है?

A) पहला चरण

B) तीसरा चरण

C) चौथा चरण

D) दूसरा चरण

6. ISSF जूनियर विश्व कप 2026 की मेजबानी कौन-सा देश कर रहा है?

A) भारत

B) जापान

C) मिस्र

D) चीन

7. भारत में स्वदेशी रूप से विकसित 'सिलिकॉन फोटोनिक्स समाधान' का अनावरण किस संस्थान में किया गया?

A) IIT दिल्ली

B) IIT मद्रास

C) IISc बैंगलोर

D) IIT बॉम्बे

8. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल के किस ऐतिहासिक संबोधन की याद में मनाया जाता है?

A) 15 अगस्त 1947

B) 26 जनवरी 1950

C) 21 अप्रैल 1947

D) 2 अक्टूबर 1948

9. नीति आयोग द्वारा जारी ट्रेड वॉच क्वार्टरली (अक्टूबर-दिसंबर 2025 संस्करण) को किसने विमोचित किया?

A) सुमन बेरी

B) अरविंद विरमानी

C) अमिताभ कांत

D) नरेंद्र मोदी

10. NIPER हाजीपुर ने स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ MoU साइन किया है?

A) डॉ. रेड्डीज

B) सिप्ला

C) बोहेरिंगर इंगेलहाइम इंडिया

D) सन फार्मा

उत्तर

  1. C) 99

अलीगढ़ (UP) की शेखा झील के शामिल होने से भारत में रामसर साइट्स 99 हो गई हैं। यूपी अब 12 साइट्स के साथ अग्रणी राज्यों में है।

2. जॉन टर्नस

एप्पल में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। जॉन टर्नस नए सीईओ होंगे और टिम कुक 1 सितंबर से कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

3. D) यूएस आर्मी वॉर कॉलेज

जनरल उपेंद्र द्विवेदी यह सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले जनरल वी.के. सिंह और जनरल बिक्रम सिंह को यह गौरव मिला था।

4A) हमारी शक्ति, हमारा ग्रह

22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने इसी थीम के तहत शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

5D) दूसरा चरण

मंत्री राम मोहन नायडू ने FTOs रैंकिंग का दूसरा चरण जारी किया। पहला चरण अक्टूबर 2025 में आया था।

6 C) मिस्र

मिस्र की राजधानी काहिरा में टूर्नामेंट चल रहा है। भारत ने 71 सदस्यों का बड़ा दल इस प्रतियोगिता में भेजा है।

7 B) IIT मद्रास

चेन्नई (IIT-M) में सिलिकॉन फोटोनिक्स का अनावरण तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

8 C) 21 अप्रैल 1947

इसी दिन पटेल ने दिल्ली के मेटकाफ हाउस में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया था। 2006 से यह दिवस मनाया जा रहा है।

9 A) सुमन बेरी

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 20 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में यह प्रकाशन जारी किया।

10C) बोहेरिंगर इंगेलहाइम

NIPER हाजीपुर और इस ग्लोबल फार्मा कंपनी के बीच समझौता रिसर्च को गति देने के लिए किया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।