upsc prelims result 2026 result date upsc cse results direct download link upsc gov in UPSC Prelims Result: upsc.gov.in पर जारी होने वाला है यूपीएससी CSE प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें अगला चरण क्या होगा?, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC Prelims Result: upsc.gov.in पर जारी होने वाला है यूपीएससी CSE प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें अगला चरण क्या होगा?

UPSC CSE Prelims Result 2026 Date: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। छात्र अपना रिजल्ट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

Sun, 14 June 2026 08:02 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC Prelims Result: upsc.gov.in पर जारी होने वाला है यूपीएससी CSE प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें अगला चरण क्या होगा?

UPSC CSE Prelims Result 2026 date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims 2026) में भाग लेने वाले देश भर के लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। परीक्षा में शामिल हुए करीब 5.49 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार अब किसी भी समय खत्म हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड्स के मुताबिक, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। आयोग रिजल्ट के साथ-साथ इस साल की संभावित कटऑफ लिस्ट का भी एलान करेगा। आयोग के इतिहास को देखें तो परीक्षा के 15 से 20 दिनों के भीतर प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है।

24 मई को दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा; कुल 933 पदों पर होगी नियुक्ति

इस साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मई 2026 को बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया गया था। यह परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक (सामान्य अध्ययन- I) और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (CSAT) संचालित हुई थी। यह पूरी परीक्षा 400 अंकों के लिए हुई थी, जिसमें दोनों पेपर्स 200-200 अंकों के थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC ने निकाली 538 सरकारी नौकरियां, 50 साल वाले भी करें आवेदन

परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद, आयोग ने उत्तर पुस्तिकाओं के पारदर्शी मूल्यांकन के लिए 28 मई 2026 को आंसर-की भी जारी कर दी थी। आपको बता दें कि इस साल की परीक्षा के माध्यम से आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की हत्या के बाद जागा जुनून, UPSC में AIR 454 पाकर बजरंग प्रसाद बने IPS

किन पदों पर होगी भर्ती?

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना एक हाथ के जन्मीं काजल का कमाल, UPSC में AIR 167 हासिल कर बनीं IAS

UPSC IAS Prelims Result 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What's New” सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

UPSC CSE रिजल्ट के बाद क्या करें अभ्यर्थी?

UPSC जल्द ही बिना किसी पूर्व सूचना के परिणाम घोषित करेगा। जो अभ्यर्थी 2026 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट आते ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में आ जाता है, तो बिना एक दिन भी गंवाए आपको मेंस परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF-1) भरने और उत्तर लेखन के अभ्यास में जुट जाना चाहिए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।