UPSC NDA , CDS Vacancy 2026 : यूपीएससी एनडीए व सीडीएस भर्ती के आवेदन शुरू, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 845 वैकेंसी
UPSC NDA Vacancy 2026 , UPSC CDS Vacancy 2026 : यूपीएससी ने एनडीए एनए परीक्षा-II 2026 और सीडीएस परीक्षा-II 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एनडीए में 394 और सीडीएस में 451 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

UPSC NDA Vacancy 2026 , UPSC CDS Vacancy 2026 : यूपीएससी ने एनडीए एनए परीक्षा-II 2026 और सीडीएस परीक्षा-II 2026 का नोटिफिकेशन ( UPSC NDA NA Notification 2026, CDS Notification 2026 )जारी कर दिया है। एनडीए में 394 और सीडीएस में 451 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अफसर बनना चाहते हैं तो एनडीए और सीडीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास युवा एनडीए-एनए के लिए और ग्रेजुएट युवा सीडीएस के लिए आवेदन कर सकेंगे। यूपीएससी एनडीए भर्ती और सीडीएस भर्ती दोनों के लिए 20 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी upsconline.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 है। एनडीए और सीडीएस लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी।
NDA वैकेंसी डिटेल्स
आर्मी - 208 (महिलाओं के लिए 10 पद समेत)
नेवी - 42 (महिलाओं के लिए 5 पद समेत)
एयर फोर्स फ्लाइंग - कुल 92 पद , (फ्लाइंग में महिलाओं के 2 पद समेत)
एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी टेक - 18 (महिलाओं के 2 पद समेत)
एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक - 10 (महिलाओं के 2 पद)
नेवल एकेडमी (एनए) (10 प्लस टू एंट्री स्कीम) - 24 (3 पद महिलाओं के लिए)
आयु संबंधी योग्यता
ऐसे पुरुष और महिलाएं जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 से पहले और 1 जनवरी 2011 के बाद न हुआ हो।
शैक्षणिक योग्यता
इंडियन आर्मी
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से बारहवीं पास होना चाहिए।
नेवी और एयरफोर्स
योग्यता (नौसेना और वायु सेना के लिए) : फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय से बाहरवीं कक्षा की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो।
ऐसे अभ्यर्थी जो अभी बारहवीं कक्षा में हैं, वे भी इन पदों के लिए आवेदन योग्य हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के समय पास होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
एनडीए आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये
एससी, एसटी, महिला - कोई फीस नहीं
सीडीएस में भर्तियां
एकेडमी के अनुसार रिक्तियों का विवरण
इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए),देहरादून पद : 100
इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एझिमाला पद : 32
एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद पद : 26
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई पद : 293
सीडीएस की शैक्षणिक योग्यता
आईएमए - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।
नेवल एकेडमी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।
एयर फोर्स एकेडमी- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री। बारहवीं में फिजिक्स एंव मैथमेटिक्स का अध्ययन किया हो। या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।
सीडीएस आयु सीमा - 20 से 24 वर्ष।
एनडीए और सीडीएस के लिए चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू ।
सीडीएस आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस - 200 रुपये
एससी, एसटी, महिला - कोई फीस नहीं




साइन इन