UPSC CSE Topper IAS Shakti Dubey Receive First Posting UP Highest Number of IAS Officers full List UPSC टॉपर शक्ति दुबे को कहां मिली पहली पोस्टिंग, यूपी ने देश को दिए सर्वाधिक IAS, देखें लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC टॉपर शक्ति दुबे को कहां मिली पहली पोस्टिंग, यूपी ने देश को दिए सर्वाधिक IAS, देखें लिस्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर और प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे को मुरादाबाद जिले में तैनात किया गया है। मूल रूप से बलिया की रहने वाली शक्ति ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज में की।

Wed, 8 April 2026 02:15 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPSC टॉपर शक्ति दुबे को कहां मिली पहली पोस्टिंग, यूपी ने देश को दिए सर्वाधिक IAS, देखें लिस्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर और प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे को मुरादाबाद जिले में तैनात किया गया है। मूल रूप से बलिया की रहने वाली शक्ति ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज में की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (बीएससी बायोकेमिस्ट्री) किया। इसके बाद बीएचयू से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। बीएचयू से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। शक्ति दुबे ने 5वें प्रयास में यूपीएससी रैंक 1 के साथ पास की थी। पहले तीन प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सकीं। चौथे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन असफल रहीं।

यूपी को मिले 21 नए आईएएस, फील्ड ट्रेनिंग के लिए तैनाती मिली

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में आईएएस के लिए चयनित 179 अभ्यर्थियों में से शक्ति दुबे समेत 21 अभ्यर्थियों से यूपी कैडर मिला है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन 21 IAS ट्रेनी अफसरों को जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करने का मौका मिलेगा। 17 अप्रैल के बाद ये अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाकर प्रशासनिक कामों की बारीकियां सीखेंगे।

पिछले साल यूपी ने दिए थे सर्वाधिक आईएएस अफसर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में आईएएस के लिए चयनित 179 अभ्यर्थियों में से सबसे अधिक 29 आईएएस अभ्यर्थी यूपी के रहने वाले हैं। यूपी का प्रदर्शन 2023 की मुकाबले अच्छा रहा था। 2023 में यूपी के 27 अभ्यर्थी थे। यूपीएससी सीएसई 2024 से आईएएस सेवा के लिए चयनित 29 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 6 को ही होम कैडर मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC टॉपर शक्ति दुबे की 4 गलतियां,जिनके चलते प्रीलिम्स में लगातार 3 बार हुईं फेल

CSE 2024 से यूपी के रहने वाले ये 29 अभ्यर्थी बने आईएएस अफसर, देखें पूरी लिस्ट, किसको कौन सा कैडर मिला

नाम, रैंक, कैटेगरी, होम स्टेट , कौन सा कैडर मिला

शक्ति दुबे (1 रैंक) जनरल उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश

मयंक त्रिपाठी (10 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश

आशी शर्मा (12 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश

सौम्या मिश्रा (18 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश

विभोर भारद्वाज (19 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , राजस्थान

दिव्यांक गुप्ता (21 रैंक) जनरल , उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र

अंकुर त्रिपाठी (50 रैंक) जनरल उत्तर प्रदेश असम मेघालय

अभिषेक चौधरी (64 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल ,

शिवानी मोहन (71 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , अग्मुत ,

शिवम सिंह (73 रैंक) , एस.सी. (जीएमरैंक) , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश

अमन तिवारी (74 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , तमिलनाडु ,

अभिषेक सिंह (78 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , एग्मुट ,

सक्षम भाटिया (83 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IAS रिंकू को दोनों बार UPSC इंटरव्यू में मिले थे सबसे कम अंक,चौंकाती है मार्कशीट

सिद्धार्थ सिंह (143 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश

अवनीश सिंह (148 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , झारखंड

श्वेता (166 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश

शिखर मोघा (171 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , कर्नाटक

आयुष सैनी (194 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , उत्तर प्रदेश

आलोक सिंह (207 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , राजस्थान

रोहित सिंह (241 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , कर्नाटक

आशुतोष शुक्ला (248 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , त्रिपुरा

अभिषेक कुमार सिंह (287 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , गुजरात

शगुन सिंह (322 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , अग्मुत

रजत यादव (358 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल

तुषार सिंह (385 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , तमिलनाडु

पीयूष राज (437 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , असम-मेघालय

इशांत जयसवाल (441 रैंक) , ओ.बी.सी. , उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़

सुयश कुमार (468 रैंक) , एस.सी. , उत्तर प्रदेश , आंध्र प्रदेश

यश कुमार (990 रैंक) , जनरल , उत्तर प्रदेश , झारखंड

i

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं IAS रिया सैनी, वाराणसी में मिली तैनाती, UPSC में आई थी 22वीं रैंक

यूपी को मिले ये नए 21 आईएएस, किन जिलों में मिली तैनाती

नाम, रैंक और कैटेगरी, व पहली तैनाती के लिए जिला कौन सा मिला

रैंक, नाम, कैटेगरी, होम स्टेट क्या है, यूपी में कौन सा जिला मिला

1 शक्ति दुबे जनरल उत्तर प्रदेश - मुरादाबाद

6 कोमल पुनिया जनरल उत्तराखंड- इटावा

9 आदित्य विक्रम अग्रवाल जनरल हरियाणा- अयोध्या

10 मयंक त्रिपाठी जनरल उत्तर प्रदेश- कुशीनगर

13 हेमन्त जनरल बिहार- आगरा

17 संस्कृति त्रिवेदी जनरल बिहार- - हरदोई

22 रिया सैनी जनरल महाराष्ट्र- वाराणसी

26 शिवांश सुभाष जागड़े जनरल महाराष्ट्र - बलरामपुर

73 शिवम सिंह एससी (जीएम) उत्तर प्रदेश- प्रयागराज

127 सलोनी गौतम एससी उत्तराखंड- मथुरा

143 सिद्धार्थ सिंह, एससी, उत्तर प्रदेश- आजमगढ़

166 श्वेता ओबीसी उत्तर प्रदेश- लखनऊ

176 रेखा सियाक, राजस्थान- बांदा

178 आयुष जयसवाल ओबीसी उत्तराखंड- अलीगढ़

179 अपूर्वा सिंह ओबीसी राजस्थान- बस्ती

194 आयुष सैनी ओबीसी उत्तर प्रदेश- झांसी

229 मुकुल खंडेलवाल एससी राजस्थान- गोरखपुर

259 थानिंगाइरासंत , ओबीसी, तमिलनाडु- अंबेडकरनगर

266 संदीप कुमार ओबीसी बिहार- कानपुर नगर

276 रामब्रोश सारण ओबीसी राजस्थान- सहारनपुर

59वीं रैंक विद्यांशु शेखर झा - बाराबंकी

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।