UPSC CSE : OBC candidates pip EWS despite interview drag in UPSC Civil Services Exam cut off UPSC : बदला CSE रिजल्ट का ट्रेंड, IAS इंटरव्यू में कम अंक के बावजूद OBC वर्ग ने फाइनल मेरिट में EWS को पछाड़ा, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC : बदला CSE रिजल्ट का ट्रेंड, IAS इंटरव्यू में कम अंक के बावजूद OBC वर्ग ने फाइनल मेरिट में EWS को पछाड़ा

यूपीएससी 2025 रिजल्ट व कटऑफ के विश्लेषण से पता चलता है भले ही ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से पीछे रहे हों, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में उन्होंने ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पछाड़ दिया है।

Fri, 27 March 2026 03:19 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPSC : बदला CSE रिजल्ट का ट्रेंड, IAS इंटरव्यू में कम अंक के बावजूद OBC वर्ग ने फाइनल मेरिट में EWS को पछाड़ा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम का बीते कई सालों से चला आ रहा पैटर्न अब बदल रहा है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट व कटऑफ के विश्लेषण से पता चलता है भले ही ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से पीछे रहे हों, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में उन्होंने ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पछाड़ दिया है।

क्या कहती है कटऑफ

ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2025 का अंतिम कट ऑफ (मेन्स + इंटरव्यू) 926 है, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए यह 931 है। सिर्फ मेन्स परीक्षाओं में कट-ऑफ EWS के लिए 706 और ओबीसी के लिए 717 था। कटऑफ अंक किसी भी कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर होते हैं। ये एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट ने उस ट्रेंड को बदला है, जिसमें EWS इंटरव्यू राउंड में ज्यादा अंकों के कारण ओबीसी कोटे के लाभार्थियों से आगे रहता था।

इस वर्ष ओबीसी वर्ग ने मेरिट में न सिर्फ EWS को पछाड़ा, बल्कि इंटरव्यू राउंड में बीते कई सालों से लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद उसने ऐसा किया।

ओबीसी वर्ग के लिखित परीक्षा में अधिक अंकों के कारण EWS से ऊपर कटऑफ रहा

ओबीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों के विशेषज्ञ वकील शशांक रत्नू ने कहा, 'इंटरव्यू में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के अंक कम थे। लेकिन लिखित परीक्षाओं में उनके अंक काफी ज्यादा थे। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका फाइनल कटऑफ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से बेहतर रहा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक और अभ्यर्थी का हुआ चयन, UPSC CSE रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट

कब शुरू हुआ था EWS आरक्षण

EWS आरक्षण 2019 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देना था, जबकि पिछड़े वर्गों के लिए मंडल आयोग के तहत आरक्षण 1995 से लागू है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC 2026 से बदलेगा नियम; अब परीक्षा के तुरंत बाद मिलेगी प्रोविजनल Answer Key

EWS वर्ग के उम्मीदवार अंतिम परिणाम में क्यों आगे निकल जाते थे

2023 और 2024 में EWS उम्मीदवार मेंस परीक्षा में OBC से पीछे रहे थे। हालांकि दोनों आरक्षित वर्गों के बीच कॉम्पीटिशन पेचीदा रहा, क्योंकि इंटरव्यू में अधिक अंक मिलने के कारण EWS वर्ग के उम्मीदवार अंतिम परिणाम में आगे निकल जाते थे।

कटऑफ

सिविल सेवा परीक्षा 2024 ( UPSC CSE 2024) में मेंस परीक्षा का कट-ऑफ ईडब्ल्यूएस के लिए 696 और ओबीसी के लिए 702 था। लेकिन इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम में EWS का कट-ऑफ 917 रहा, जबकि OBC का 910 था। उससे एक साल पहले मेंस में OBC का कट-ऑफ 712 और EWS का 706 था। लेकिन अंतिम परिणाम में OBC पीछे रह गया, जहां उसका कट-ऑफ 919 था, जबकि EWS का 923 रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लाल का कमाल,IIT से इंजीनियरिंग के बाद अच्छी रैंक के साथ क्रैक किया UPSC

मेरिट लिस्ट में उतार-चढ़ाव

दिलचस्प बात यह है कि सिविल सर्विसेज एग्जाम में OBC और EWS की मेरिट लिस्ट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2019 में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने के बाद 2019 और 2020 में ओबीसी ने मेंस और अंतिम परिणाम दोनों में बढ़त बनाई थी। इसे नए आरक्षण सिस्टम की शुरुआती चुनौतियां माना गया, क्योंकि कई पात्र उम्मीदवार इसके नियमों और प्रक्रियाओं से अनजान थे। बाद में EWS ने इस फासले को कम करते हुए परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

उठे सवाल

शशांक रत्नू ने कहा, 'ईडब्ल्यूएस को इंटरव्यू में इतने कम समय में अधिक अंक मिलना इस बात पर सवाल उठाता है कि इस श्रेणी के लिए आरक्षण की आवश्यकता, प्रतिशत और नियम कायदे कितने उचित और सख्त हैं।'

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।