UPSC CSE Notification 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 933 वैकेंसी, हुए ये बदलाव, 10 बड़ी बातें
UPSC CSE Notification 2026: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 933 वैकेंसी निकाली गई हैं। upsconline.nic.in/exam-apply पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

UPSC IAS Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2026 का नोटिफिकेशन ( UPSC CSE Notification 2026 ) जारी कर दिया है। इस बार 933 वैकेंसी निकाली गई हैं। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक किया जा सकता है। इस बार वैकेंसी पिछले साल से कम है। पिछले वर्ष यूपीएससी सीएसई में 979 वैकेंसी थीं। इसी के साथ upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस समेत विभिन्न सिविल सेवाओं में जाना चाह रहे युवा 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को होगा।
इस परीक्षा ( UPSC CSE Notification 2026 ) के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा।
भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के तहत 80 पदों पर भर्ती होगी।
यूपीएससी सीएसई में इस बार क्या होगा नया और अलग
- वर्ष 2026 से सिविल सेवा समेत यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस (AI) सभी परीक्षार्थियों का 'फेस टेस्ट' यानी 'फेस ऑथेंटिकेशन' किया जाएगा। एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी। एआई फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम न सिर्फ फर्जी उम्मीदवारों की पहचान करेगा, बल्कि मैन्युअल चेकिंग के मुकाबले अधिक तेज होगा। इससे परीक्षाओं में होने वाली जालसाजी और डमी कैंडिडेट्स जैसी घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी।
- इसके अलावा इस बार से दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी मन-पसंद का सेंटर अलॉट किया जाएगा। अब हर दिव्यांग उम्मीदवार को उनके द्वारा चुना गया केंद्र मिलेगा।
- प्रीलिम्स के बाद आंसर-की जारी होगी। यूपीएससी अब प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा जिसमें गलत उत्तर पर अभ्यर्थी ऑब्जेक्शन भी कर सकेंगे। हालांकि फाइनल आंसर-की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के बाद ही जारी होगी।
- जो पहले से सीएसई पास कर सर्विस में हैं उनके फिर से परीक्षा में बैठने को लेकर कई नियम कायदे तय किए गए हैं। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है।
- पहले से आईपीएस में चयनित या नियुक्त उम्मीदवार सीएसई 2026 से दोबारा आईपीएस नहीं पा सकेंगे।
- सिविल सर्विस एग्जाम-2026 में अगर ग्रुप-ए या फिर आईपीएस मिलती है, तो उम्मीदवार को सिर्फ एक बार यानी सीएसई-2027 में रैंक सुधारने का मौका मिलेगा। मौका तभी मिलेगा जब उम्मीदवार को ट्रेनिंग जॉइन न करने की वन टाइम एक्जेम्शन (एक बार की छूट) मिले।
- छूट फाउंडेशन कोर्स तक सीमित होगी। यदि उम्मीदवार न ट्रेनिंग जॉइन करता है, और न छूट लेता है, तो सीएसई-2026 और सीएसई-2027 दोनों के आधार पर मिली सेवा अपने आप रद्द हो जाएगी।
- सीएसई 2026 से चयनित उम्मीदवार सीएसई 2027 देना चाहते हैं, तो अनुमति जरूरी होगी। सीएसई 2028 या उसके बाद परीक्षा देने के लिए इस्तीफा अनिवार्य होगा।
अन्य खास 10 बातें
1. सिविल सेवा पदों के लिए योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
- बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय बैचलर डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।
2. भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से एनिमल हस्बैंड्री एंड वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त हो। या
- एग्रीकल्चर/ फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो। या
- इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो।
3. आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल से कम हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से होगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2025 के बाद न हुआ हो।
- अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की तीन वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और शारीरिक अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट प्राप्त है।
4. प्रयासों की सीमा
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 32 वर्ष की आयु सीमा के साथ कुल 6 प्रयास मिलते हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 35 वर्ष की आयु तक 9 प्रयास मिलते हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 37 वर्ष की आयु तक असीमित संख्या में प्रयास मिलते हैं|
5. चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सभी आवेदकों को सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम में बैठना होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए बुलाया जाता है। मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।
6. आवेदन शुल्क
- 100 रुपये। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश या नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।
- एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।
आवेदन और नोटिफिकेशन का Direct Link
9. आवेदन वापस नहीं ले सकते
इस बार भी आवेदन वापस लेने का विकल्प नहीं रहेगा। एक बार आवेदन करने के बाद फॉर्म वापस नहीं ले सकेंगे।
10. यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।




साइन इन