UPSC CMS 2026 Notification Released: Registration Begins for MBBS Graduates at upsconline.nic.in, Check Eligibility UPSC CMS 2026: UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के 1358 पदों के लिए आवेदन शुरू,जल्द भरें फॉर्म, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC CMS 2026: UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के 1358 पदों के लिए आवेदन शुरू,जल्द भरें फॉर्म

UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिपिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में मेडिकल ऑफिसर के 1358 पदों को भरा जाएगा।

Thu, 12 March 2026 11:44 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC CMS 2026: UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के 1358 पदों के लिए आवेदन शुरू,जल्द भरें फॉर्म

UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिपिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी क्षेत्र में डॉक्टर के रूप में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में मेडिकल ऑफिसर के 1358 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इन विभागों में होगी नियुक्तियां

UPSC CMS परीक्षा के जरिए मुख्य रूप से दो श्रेणियों में भर्तियां की जाती हैं:

श्रेणी-I: इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा (CHS) में जूनियर स्केल के पद शामिल हैं।

श्रेणी-II: इसके अंतर्गत रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर, दिल्ली नगर निगम (MCD) में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां होती हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ियां इस प्रकार हैं:

आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

परीक्षा तिथि: 2 अगस्त 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:349 पदों पर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तिथि, इस बार क्या बदला

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS पास होना अनिवार्य है। जो छात्र वर्तमान में अपनी इंटर्नशिप कर रहे हैं या MBBS के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्धसैनिक बलों में 93,000 पद खाली, संसद में सरकार ने दी जानकारी; देखें आंकड़े

कैसी होगी चयन प्रक्रिया?

UPSC CMS परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है:

प्रथम चरण (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): इसमें दो पेपर होते हैं, जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक पेपर 250 अंकों का होता है, जिसमें चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न विषयों से प्रश्न आते हैं।

द्वितीय चरण (पर्सनल इंटरव्यू): जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार की चिकित्सकीय समझ और प्रशासनिक क्षमता का आकलन किया जाता है।

अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों को जोड़कर तैयार की जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IOCL में नौकरी का मौका, 405 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।

2. 'One Time Registration' (OTR) प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

3. लॉग-इन करने के बाद 'CMS Examination 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

5. आवश्यक डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।