UPSC cds 2 recruitment 2026 notification date application form exam date age limit vacancy details hindi UPSC CDS 2 Recruitment 2026: फौज में अफसर की वर्दी होगी आपकी, 20 मई से आवेदन शुरू, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC CDS 2 Recruitment 2026: फौज में अफसर की वर्दी होगी आपकी, 20 मई से आवेदन शुरू

UPSC CDS 2 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 20 मई को जारी होगा। इसके जरिए भारतीय सेना में अफसर रैंक के लिए चुनाव होता है।

Mon, 18 May 2026 09:35 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC CDS 2 Recruitment 2026: फौज में अफसर की वर्दी होगी आपकी, 20 मई से आवेदन शुरू

देश की सेना में अफसर बनकर सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 20 मई 2026 को कॉम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज यानी CDS 2 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अफसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि यह सीधे भारतीय सेना में अफसर रैंक तक पहुंचने का बड़ा मौका देती है।

9 जून तक भर सकेंगे आवेदन फॉर्म

CDS 2 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 जून 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी तरह की गलती न हो।

सितंबर में होगी परीक्षा

UPSC की तरफ से CDS 2 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। CDS परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा अप्रैल में और दूसरी सितंबर महीने में होती है।

किन अकादमियों में मिलेगा मौका

CDS परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन कई प्रतिष्ठित सैन्य अकादमियों के लिए किया जाता है। इनमें शामिल हैं -

  • इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए), देहरादून
  • इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए), एझिमाला
  • एयर फोर्स अकादमी (एएफए), हैदराबाद
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई

इन अकादमियों से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनते हैं।

CDS 2 2026 के लिए जरूरी योग्यता

CDS परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। हालांकि अलग-अलग अकादमियों के लिए योग्यता थोड़ी अलग रखी गई है।

IMA और OTA के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है।

Indian Naval Academy के लिए: उम्मीदवार के पास Engineering की डिग्री होनी चाहिए।

Air Force Academy के लिए: ग्रेजुएशन के साथ 10+2 स्तर पर फिजिक्स और मैथ्स विषय होना जरूरी है। इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC में निकली कई पदों पर भर्ती, 45 साल तक के उम्मीदवारों के लिए भी मौका

आयु सीमा क्या रखी गई है

CDS 2 भर्ती में अलग-अलग अकादमियों के लिए आयु सीमा तय की गई है। सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

CDS भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

इसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साइकिल से पढ़ाया ट्यूशन, कैसे बना 100 करोड़ का कोचिंग किंग;NEET लीक में गिरफ्तार

पिछली भर्ती में कितनी थीं वैकेंसी

हालांकि CDS 2 2026 की वैकेंसी अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन CDS 1 2026 में कुल 451 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इनमें -

  • आईएमए देहरादून: 100 पद
  • आईएनए एझिमाला: 26 पद
  • एयर फोर्स अकादमी: 32 पद
  • ओटीए पुरुष: 275 पद
  • ओटीए महिला: 18 पद

क्या होनी चाहिए आयु सीमा

अकादमीआयु सीमा
इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए), देहरादून19 से 24 वर्ष
इंडियन नेवल अकादमी (आईएनए), एझिमाला19 से 24 वर्ष
एयर फोर्स अकादमी (एएफए), हैदराबाद19 से 24 वर्ष
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई19 से 25 वर्ष
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI में निकली 100 अफसर पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन; 93 हजार तक सैलरी

आवेदन से पहले किन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक जानकारी बिल्कुल सही भरना जरूरी है क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित होता है। सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए CDS 2 2026 एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए जो देशसेवा के साथ सम्मानजनक करियर चाहते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।