UPPSC Vacancy 2026: Uttar Pradesh Public Service Commission Recruitment 200 Posts Jobs in Local Bodies UPPSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग निकालेगा 200 पदों पर भर्ती, निकायों में नौकरी का मौका, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग निकालेगा 200 पदों पर भर्ती, निकायों में नौकरी का मौका

यूपी के निकायों में 200 पदों पर भर्तियां होंगी। असिस्टेंट इंजीनियर के साथ अधिशासी अधिकारी श्रेणी-दो व कर निर्धारण अधिकारी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यूपीपीएससी इसका नोटिफिकशन जारी करेगा।

Wed, 18 March 2026 03:12 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
UPPSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग निकालेगा 200 पदों पर भर्ती, निकायों में नौकरी का मौका

यूपी सरकार निकायों में करीब 200 पदों पर भर्तियां करने जा रही है। सहायक अभियंता सिविल, विद्युत यांत्रिक और पर्यावरण के साथ ही अधिशासी अधिकारी श्रेणी-दो व कर निर्धारण अधिकारी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उच्च स्तर पर सहमति बनने के बाद इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके मुताबिक सहायक अभियंता (सिविल) के 58, सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक के 14, सहायक अभियंता ट्रैफिक 34, सहायक अभियंता पर्यावरण के 27 पद बताए जा रहे हैं। इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी दो 26, उद्यान अधिकारी 23, राजस्व सेवा संवर्ग कर निर्धारण अधिकारी के करीब 15 पद बताए जा रहे हैं। नगर विकास विभाग ने आबादी के आधार पर पदों की गणना करने के बाद नए पद सृजित करते हुए भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।

सहायक अभियंता (सिविल) के 202 पद हैं। इनमें से 101 सीधी भर्ती और 101 पदोन्नति के पद हैं। मौजूदा समय सहायक अभियंता के करीब 83 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोक सेवा आयोग को भेजे गए भर्ती प्रस्ताव के मुताबिक अनारक्षित वर्ग के 23, अनुसूचित जाति 12, अनुसूचित जनजाति दो, अन्य पिछड़ा वर्ग 16 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पांच पद हैं। इन पदों पर जल्द भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से अनुरोध किया गया है। सहायक अभियंता (सिविल) को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 ग्रेड पे 5400 56100 से 177500 दिया जाएगा। सेवा संवर्ग समूह ख अराजपत्रित है। भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पास कर ली PCS प्रीलिम्स! मेंस में खुली 410 अभ्यर्थियों की पोल

मेडिकल कॉलेज में 111 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 49 विभागों में 111 शिक्षकों की संविदा पर भर्ती होगी। यहां प्रोफेसर के 25, एसोसिएट प्रोफेसर के 46 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 40 पद रिक्त हैं। भर्ती की सूचना बीआरडी मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्पेशियलिटी, सुपर स्पेशियलिटी, क्लीनिकल नॉन क्लीनिकल और पैरा क्लीनिकल के 49 विभागों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली नौकरी, 2 अप्रैल से करें आवेदन

सबसे ज्यादा पद पीडियाट्रिक सर्जरी और नियोनेटोलॉजी में है। पीडियाट्रिक सर्जरी और नियोनेटोलॉजी में शिक्षकों के नौ-नौ पद रिक्त हैं।

मेडिकल कॉलेज में इसके अलावा मेडिसिन विभाग में शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं। रेडियोडायग्नोसिस में छह, जनरल सर्जरी में पांच, ऑर्थोपेडिक में दो, नेत्ररोग में तीन और ब्लड बैंक में चार पद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आरक्षित पद तय होने के बाद ही होंगी भर्तियां, आयोगों को भेजे निर्देश

साथ ही कार्डियोलॉजी, पैथोलॉजी और पीएमआर में शिक्षकों का एक भी पद रिक्त नहीं हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करेगा। चयन साक्षात्कार के आधार पर ही होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।