UPPSC PCS Interview questions : Bulldozer Justice UGC Blue Drum ipl asked in uppcs up pcs UPPSC PCS : बुलडोजर जस्टिस, UGC विवाद, नीला ड्रम, बांग्लादेश, यूपी पीसीएस इंटरव्यू में पूछे क्या क्या सवाल, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC PCS : बुलडोजर जस्टिस, UGC विवाद, नीला ड्रम, बांग्लादेश, यूपी पीसीएस इंटरव्यू में पूछे क्या क्या सवाल

यूपी पीसीएस इंटरव्यू राउंड सोमवार से शुरू हो गया। सर्वाधिक चर्चित ‘बुलडोजर जस्टिस’ से जुड़ा प्रश्न भी पूछा गया। इंटरव्यू बोर्ड में शामिल सदस्य ने इस सवाल के जरिए इस मुद्दे पर अभ्यर्थी के मनोभाव को परखने की कोशिश की।

Tue, 17 Feb 2026 07:10 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
UPPSC PCS : बुलडोजर जस्टिस, UGC विवाद, नीला ड्रम, बांग्लादेश, यूपी पीसीएस इंटरव्यू में पूछे क्या क्या सवाल

UPPSC PCS Interview questions : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2024 मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से देश-दुनिया के हालिया घटनाक्रम पर तो सवाल पूछे ही गए इसके साथ ही सर्वाधिक चर्चित ‘बुलडोजर जस्टिस’ से जुड़ा प्रश्न भी पूछा गया। इंटरव्यू बोर्ड में शामिल सदस्य ने इस सवाल के जरिए इस मुद्दे पर अभ्यर्थी के मनोभाव को परखने की कोशिश की। इस प्रश्न पर अभ्यर्थी के जवाब की जानकारी तो नहीं हो सकी पर आयोग दफ्तर के गेट के सामने खड़े अभ्यर्थियों में इसे लेकर खासी चर्चा रही।

पहले दिन पूछे गए प्रश्नों में एक रोचक प्रश्न चर्चित ‘नीले ड्रम’ को लेकर भी रहा, जो एक महिला अभ्यर्थी से पूछा गया। वहीं, पिछले दिनों यूजीसी विवाद के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में दिए गए बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को लेकर सवाल हुआ कि उनका इस्तीफा उचित था या अनुचित, आप होते तो क्या करते? कई अभ्यर्थियों से एआई पर आधारित सवाल पूछे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तिब्बत में बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत बांध के साथ ही एसआईआर और हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही अरावली पहाड़ियों पर भी प्रश्न पूछा गया। सोशल मीडिया बैन, बच्चों के मोबाइल चलाने का सामाजिक प्रभाव जैसे प्रश्न भी रोचक रहे।

कुछ ऐसे भी रहे सवाल

- इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से यूजीसी के नए एक्ट पर उनकी राय पूछी तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और भारत-अमेरिका तनाव और व्यापार करार के साथ ही वोट चोरी के मुद्दे पर भी सवाल किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पीसीएस भर्ती 2024 के इंटरव्यू की तिथियां जारी, जानें रिजल्ट कब तक संभव
ये भी पढ़ें:UPPSC Exam dates : 36 भर्तियों में किस माह कौन सी परीक्षा, यहां देखें तिथियां
ये भी पढ़ें:फिरोजाबाद की चूड़ियां, नमामि गंगे, RO ARO परीक्षा में क्या क्या पूछे गए प्रश्न

- एक अभ्यर्थी से बोर्ड ने पूछा कि क्या रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान के मैच को देखा था? फिर इससे जुड़ा प्रश्न पूछा और इसी कड़ी में आईपीएल संबंधित विवाद, बांग्लादेश के खिलाड़ी को चुनने और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं, जैसे सवाल भी पूछे गए।

- यूपीपीसीएस के लिए साक्षात्कार में एक महिला अभ्यर्थी से ‘नीले ड्रम’ के बारे में पूछा।

- यूजीसी और अलंकार अग्निहोत्री पर भी पूछे गए सवाल।

इस भर्ती में कुल 24 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध कुल 947 रिक्तियों में से 60 रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। शेष 887 रिक्तियां जिन पर के लिए 2719 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।