UPPSC Vacancy : UPPSC announced recruitment after 2 decades 1 25 lakh candidates for 221 posts UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2 दशक बाद निकाली यह भर्ती, 221 पदों के लिए सवा लाख दावेदार, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2 दशक बाद निकाली यह भर्ती, 221 पदों के लिए सवा लाख दावेदार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी भर्ती के लिए 124806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Thu, 26 Feb 2026 06:06 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, संजोग मिश्र
share
UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2 दशक बाद निकाली यह भर्ती, 221 पदों के लिए सवा लाख दावेदार

उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण महानिदेशालय में दो दशक बाद आई स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। एक अभ्यर्थी अश्वनी शुक्ला को आरटीआई में आयोग ने सूचित किया है कि स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी भर्ती के लिए 124806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साफ है कि एक पद पर औसतन 565 दावेदार मैदान में हैं।

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास समाजशास्त्र या किसी भी सामाजिक विज्ञान विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (मास्टर) डिग्री होना अनिवार्य है। सामाजिक विज्ञान के किसी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि के तहत समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, मनोविज्ञान, सामाजिक मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास और अर्थशास्त्र शामिल हैं। अधिमानी अर्हता में प्रसार कार्य का अनुभव, या परिवार कल्याण के तहत प्रशिक्षण प्राप्त, प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाणपत्र रखा गया है। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की मानें तो इससे पहले 2005 में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की भर्ती आई थी।

आवेदन शुरू होने के दो महीने बाद भी कोर्स का पता नहीं

इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर को आवेदन शुरू होने के दो महीने बाद भी पाठ्यक्रम जारी नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। प्रतियोगी छात्र राजन त्रिपाठी के अनुसार, परीक्षा तिथि घोषित होने के बावजूद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम से संबंधित कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इसके चलते अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में हैं। पाठ्यक्रम के अभाव में अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उनकी भविष्य की योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लिहाजा आयोग इसके लिए विस्तृत एवं अद्यतन पाठ्यक्रम शीघ्र अति शीघ्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए।

कहां कितने पद

विज्ञापित पदों में आयुर्वेद निदेशालय के तहत चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद और यूनानी) के 884, पशुधन विभाग के तहत पशुचिकित्सा अधिकारी के 404, होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 265, आयुर्वेद निदेशालय के अंतर्गत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के 168, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत दन्त सर्जन के 157, यूनानी निदेशालय के तहत चिकित्साधिकारी (यूनानी) के 25 और श्रम विभाग में चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के सात पद शामिल हैं। परिवार कल्याण महानिदेशालय के तहत स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत औषधि निरीक्षक के 26 और विधायी विभाग में विधीक्षण अधिकारी के एक पद पर भर्ती होनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियां इतनी अधिक खुदकुशी क्यों कर रहीं, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछे ये प्रश्न
ये भी पढ़ें:आप SDM हैं और MLA दबाव डाल रहा, यूपी PCS इंटरव्यू में पूछे ये दिलचस्प प्रश्न
ये भी पढ़ें:यूपी: PCS, RO/ARO, शिक्षक, मेडिकल भर्ती समेत 81 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

सेलेक्‍शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न

चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी फिर इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और सवाल एमसीक्यू टाइप के आएंगे। पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा। गलत जवाब देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। कट ऑफ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत जबकि एससी-एसटी के लिए 35 प्रतिशत रखी गई है।

क्या होगी सैलरी

सेलेक्‍ट होने के बाद उम्‍मीदवारों को सैलरी पद के अनुसार 56,100 रुपये से शुरू होकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।