up university vacancy 2025 : 948 non teaching posts in 3 universities of Uttar pradesh check recruitment details यूपी के 3 विश्वविद्यालयों में होगी 948 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, देखें कहां, कितनी और कौन सी वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 3 विश्वविद्यालयों में होगी 948 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, देखें कहां, कितनी और कौन सी वैकेंसी

उत्तर प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, मां विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के 948 पदों पर भर्तियां निकलेंगी। 156-156 पद अस्थायी नॉन टीचिंग पदों के लिए हैं।

Tue, 2 Sep 2025 02:48 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
यूपी के 3 विश्वविद्यालयों में होगी 948 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, देखें कहां, कितनी और कौन सी वैकेंसी

उत्तर प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, मां विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के 948 पदों पर भर्तियां निकलेंगी। इसकी मंजरी दे दी गई है। तीन विश्वविद्यालयो में 156-156 पद अस्थायी नॉन टीचिंग पदों के लिए हैं। इसके अलावा तीनों में 160-160 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। इन पदों के भरे जाने से तीनें विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यात्मक व्यवस्था बेहतर होगी।

468 अस्थायी शिक्षणेतर पद

प्रत्येक विश्वविद्यालय में 156 अस्थायी शिक्षणेतर पद सृजित किए गए हैं, जो 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे और आवश्यकतानुसार समाप्त भी किए जा सकते हैं। इन पदों में फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, अवर अभियंता, आशुलिपिक, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, वैयक्तिक सहायक, लेखाकार, प्रधान सहायक, चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे पद शामिल हैं। इन पदों की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया से की जाएगी।

480 आउटसोर्सिंग पद

इसके अलावा, प्रत्येक विश्वविद्यालय में 160 पद वाह्य सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से पूरे किए जाएंगे, जिससे कुल 480 पद बनते हैं। इनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छकार, चौकीदार, माली, चपरासी, वाहन चालक और पुस्तकालय परिचर जैसे पद शामिल हैं। आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, श्रम विभाग और कार्मिक विभाग द्वारा जारी शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी नियुक्तियों में आरक्षण से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य होगा।

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्ज़ापुर पदों का ब्योरा

उप कुलसचिव (Deputy Registrar): 2 पद

सहायक कुलसचिव (Assistant Registrar): 3 पद

चिकित्साधिकारी (पुरुष/महिला) (Medical Officer - Male/Female): 1 पद प्रत्येक

फार्मासिस्ट (Pharmacist): 1 पद

स्टाफ नर्स (Staff Nurse): 2 पद

इलेक्ट्रीशियन (Electrician): 2 पद

प्लम्बर (Plumber): 2 पद

सहायक अभियन्ता (सिविल) (Assistant Engineer - Civil): 1 पद

अवर अभियन्ता (सिविल) (Junior Engineer - Civil): 1 पद

अवर अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) (Junior Engineer - Electrical): 1 पद

कारपेंटर (Carpenter): 2 पद

वैयक्तिक सहायक श्रेणी - 1 (कुलपति हेतु) (Personal Assistant Grade-1 - for Vice Chancellor): 1 पद

वैयक्तिक सहायक श्रेणी - 2 (Personal Assistant Grade-2): 2 पद

आशुलिपिक (Stenographer): 4 पद

लेखाकार (Accountant): 2 पद

सहायक लेखाकार (Assistant Accountant): 3 पद

प्रधान सहायक (Head Assistant): 5 पद

वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant): 12 पद

कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant): 60 पद

प्रोग्रामर ग्रेड- 1 (Programmer Grade-1): 1 पद

प्रोग्रामर ग्रेड-2 (Programmer Grade-2): 1 पद

पुस्तकालयाध्यक्ष (Librarian): 1 पद

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष (Assistant Librarian): 2 पद

पुस्तकालय सहायक (Library Assistant): 2 पद

स्टोर कीपर (Store Keeper): 1 पद

सहायक स्टोर कीपर (Assistant Store Keeper): 1 पद

लैब टेक्नीशियन (Lab Technician): 15 पद

लैब असिस्टेंट (Lab Assistant): 24 पद

पाटेश्वरी विश्वविद्यालय

उप कुलसचिव: 2 पद

सहायक कुलसचिव: 3 पद

चिकित्साधिकारी (पुरुष): 1 पद

चिकित्साधिकारी (महिला): 1 पद

फार्मासिस्ट: 1 पद

स्टाफ नर्स: 2 पद

इलेक्ट्रीशियन: 2 पद

प्लम्बर: 2 पद

सहायक अभियन्ता (सिविल): 1 पद

अवर अभियन्ता (सिविल): 1 पद

अवर अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल): 1 पद

कारपेंटर: 2 पद

वैयक्तिक सहायक श्रेणी - 1 (कुलपति हेतु): 1 पद

वैयक्तिक सहायक श्रेणी - 2: 2 पद

आशुलिपिक: 4 पद

लेखाकार: 2 पद

सहायक लेखाकार: 3 पद

प्रधान सहायक: 5 पद

वरिष्ठ सहायक: 12 पद

कनिष्ठ सहायक: 60 पद

प्रोग्रामर ग्रेड- 1: 1 पद

प्रोग्रामर ग्रेड- 2: 1 पद

पुस्तकालयाध्यक्ष: 1 पद

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष: 2 पद

पुस्तकालय सहायक: 2 पद

स्टोर कीपर: 1 पद

सहायक स्टोर कीपर: 1 पद

लैब टेक्नीशियन: 15 पद

लैब असिस्टेंट: 24 पद

गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद

उप कुलसचिव: 2 पद

सहायक कुलसचिव: 3 पद

चिकित्साधिकारी (पुरुष): 1 पद

चिकित्साधिकारी (महिला): 1 पद

फार्मासिस्ट: 1 पद

स्टाफ नर्स: 2 पद

इलेक्ट्रीशियन: 2 पद

प्लम्बर: 2 पद

सहायक अभियन्ता (सिविल): 1 पद

अवर अभियन्ता (सिविल): 1 पद

अवर अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल): 1 पद

कारपेंटर: 2 पद

वैयक्तिक सहायक श्रेणी - 1 (कुलपति हेतु): 1 पद

वैयक्तिक सहायक श्रेणी - 2: 2 पद

आशुलिपिक: 4 पद

लेखाकार: 2 पद

सहायक लेखाकार: 3 पद

प्रधान सहायक: 5 पद

वरिष्ठ सहायक: 12 पद

कनिष्ठ सहायक: 60 पद

प्रोग्रामर ग्रेड- 1: 1 पद

प्रोग्रामर ग्रेड- 2: 1 पद

पुस्तकालयाध्यक्ष: 1 पद

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष: 2 पद

पुस्तकालय सहायक: 2 पद

स्टोर कीपर: 1 पद

सहायक स्टोर कीपर: 1 पद

लैब टेक्नीशियन: 15 पद

लैब असिस्टेंट: 24 पद

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।