UPPSC APS Result: All Candidates Fail in Shorthand Test for UPPSC Recruitment 331 Posts remain Vacant UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती के शॉर्टहैंड टेस्ट में सभी फेल, 32 माह बाद 331 पद रह गए खाली, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती के शॉर्टहैंड टेस्ट में सभी फेल, 32 माह बाद 331 पद रह गए खाली

UPPSC APS Result : यूपीपीएससी की एपीएस भर्ती में शॉर्टहैंड टेस्ट में सभी अभ्यर्थी फेल हो गए। एक भी पास नहीं हुआ। नतीजतन 331 रिक्त पद 32 माह बाद बिना चयन के शासन को वापस कर दिए गए।

Wed, 3 June 2026 06:02 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
share
UPPSC : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती के शॉर्टहैंड टेस्ट में सभी फेल, 32 माह बाद 331 पद रह गए खाली

UPPSC APS Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एपीएस भर्ती में कोई भी स्किल परीक्षा में पास नहीं हुआ। अपर निजी सचिव (एपीएस) के 331 रिक्त पद 32 माह बाद बिना चयन के शासन को वापस (अग्रेनीत) कर दिए गए। इस भर्ती के दूसरे चरण में शामिल हुए चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों में कोई भी सफल नहीं हो सका। इस चरण में शॉर्टहैंड (आशुलेखन) और टाइप टेस्ट होना था। शॉर्टहैंड में अभ्यर्थियों को एक मिनट में 80 शब्द लिखने थे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोई भी अभ्यर्थी इतनी अवधि में 80 शुद्ध शब्द नहीं लिख सका। एपीएस की यह भर्ती 2023 की थी, जिसके लिए सितंबर 2023 में आवेदन लिए गए थे। पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी 2024 को हुई थी। चार मार्च 2024 को घोषित परिणाम में 5889 अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए सफल किए गए थे। 28 जून से 18 जुलाई 2024 तक हुई द्वितीय चरण की परीक्षा में 4240 अभ्यर्थी शामिल हुए लेकिन इनमें से एक भी अभ्यर्थी सेवा नियमावलियों और शासनादेशों के अनुसार निर्धारित अवधि में शुद्ध आशुलेखन नहीं कर सका। इस कारण तीसरे चरण की परीक्षा के लिए कोई सफल ही नहीं हुआ और सभी पद शासन को वापस कर दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में सरकारी योजनाओं से जुड़े सवाल, क्या था पेपर

एलटी कला के 224 के अभ्यर्थन हुए निरस्त

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 के कला विषय के आवेदन पत्रों की जांच के बाद 224 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सबसे अधिक 123 अभ्यर्थियों के आवेदन इस कारण निरस्त किए गए कि उन्होंने आवेदन पत्र की हार्डकॉपी निर्धारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में जमा नहीं कराई। शेष को विभिन्न अन्य तकनीकी एवं पात्रता संबंधी कारणों से निरस्त किया गया है। अभ्यर्थी प्रत्यावेदन 8 जून दे सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में ड्यूटी दिन में पढ़ाई कर PCS बना यूपी पुलिस कांस्टेबल आशीष

22 दिन में पीजीटी का परिणाम, 2253 साक्षात्कार के लिए सफल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का परिणाम परीक्षा के महज 22 दिन बाद घोषित कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत 624 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है, जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPPSC RO/ARO 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 9 एवं 10 मई को आयोजित लिखित परीक्षा में 18 विषयों के कुल 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 2,253 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। चयनित अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, कला एवं हिन्दी विषयों से संबंधित हैं। डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विषयवार एवं श्रेणीवार सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। साक्षात्कार की विषयवार एवं तिथिवार विस्तृत सूचना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश तीन जून को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।