UPPSC APO Mains 2026 Schedule Out: Assistant Prosecution Officer Exams to Begin on June 28 UPPSC APO मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित! 28 जून से शुरू होगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC APO मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित! 28 जून से शुरू होगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPPSC APO Mains 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा-2026 का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। यह मुख्य परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।

Mon, 11 May 2026 07:54 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPPSC APO मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित! 28 जून से शुरू होगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPPSC APO Mains 2026 Schedule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा-2026 का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। यह मुख्य परीक्षा 28 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पूरा टाइम-टेबल चेक कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीखें और समय

यूपीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, एपीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

परीक्षा की शुरुआत: मुख्य परीक्षा 28 जून 2026 से शुरू होगी और 30 जून 2026 तक चलेगी।

शिफ्ट: परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

प्रथम शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPPSC GIC प्रवक्ता और LT ग्रेड परीक्षा की तारीखें बदलीं, अब इस दिन होगा एग्जाम
परीक्षा तिथि व दिनप्रश्न-पत्र (पूर्वाह्न सत्र व समय)प्रश्न-पत्र (अपराह्न सत्र व समय)
28.06.2026 (रविवार)

सामान्य हिन्दी

(प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

सामान्य अंग्रेजी

(अपराह्न 2:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक)

29.06.2026 (सोमवार)

सामान्य ज्ञान

(प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक)

क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर

(अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक)

30.06.2026 (मंगलवार)

साक्ष्य अधिनियम

(प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

अन्य अधिनियम

(अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक)

,

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

आयोग परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर देगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) की ओरिजनल कॉपी और फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है। यह मुख्य परीक्षा है, इसलिए उत्तर वर्णनात्मक होंगे। अभ्यर्थियों को अपनी लिखावट और टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने में ड्यूटी करते-करते पुलिस कॉन्स्टेबल बन गया अधिकारी, आशिष शुक्ला की कहानी

चयन प्रक्रिया का अगला चरण

सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP LT ग्रेड मुख्य परीक्षा; PCS जैसा होगा लेवल, 3 घंटे में लिखने होंगे 3250 शब्द

यूपीपीएससी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह से शुचिता और पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और जैमर्स की व्यवस्था भी की जा सकती है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों को रिविजन पर अधिक जोर देना चाहिए, विशेषकर पुलिस रेगुलेशन और क्रिमिनल लॉ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।