UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में कम नंबर आने पर क्या करें? जानिए पासिंग मार्क्स सिस्टम
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों के कम आए हैं। ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कई छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं।

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों के कम आए हैं। ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कई छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं। UP Board Result 2026 Link साथ ही ग्रेस मार्क्स का नियम क्या है और किन परिस्थितियों में इसका लाभ मिलता है। इन सभी सवालों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पासिंग सिस्टम क्या है। UP Board 10th 12th Result 2026 Sarkari Result Live Updates
पास होने के लिए जरूरी अंक
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। बोर्ड के नियमों के अनुसार पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विषय का पेपर 100 अंकों का है तो उसमें कम से कम 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसी प्रकार, अन्य अंकों वाले प्रश्न पत्रों में भी 33 प्रतिशत का यही नियम लागू रहता है।
10वीं और 12वीं के लिए
हाईस्कूल (10वीं) में 100 अंकों में से कम से कम 33 अंक लाना जरूरी है।
इंटरमीडिएट (12वीं) में हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
ग्रेस मार्क्स से मिल सकती है राहत
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में ऐसे छात्रों को राहत मिल सकती है जो पासिंग मार्क्स से थोड़े से अंतर से पीछे रह जाते हैं। बोर्ड की मूल्यांकन गाइडलाइंस के तहत कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं, जिससे बॉर्डरलाइन पर खड़े छात्रों को पास होने का मौका मिल जाता है। हालांकि यह पूरी तरह बोर्ड के नियमों और परिस्थितियों पर निर्भर करता है, इसलिए हर छात्र को अपने वास्तविक प्रदर्शन पर ही भरोसा रखना चाहिए।
यूपी बोर्ड 12th पासिंग मार्क्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा तय नियमों के मुताबिक इंटर की तीनों स्ट्रीम में पास होने के लिए छात्र को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। ये मार्क्स थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर होंगे। कुल प्रतिशत से पासिंग रिक्वायरमेंट तय नहीं की जाती है, यह सब्जेक्ट वाइज हासिल करना अनिवार्य होता है।
कंपार्टमेंट की परीक्षा
बताते चलें कि 12वीं में जो भी स्टूडेंट एक या एक से ज्यादा विषय में फेल होते हैं, वो अपने परीक्षाफल को सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।




साइन इन