UPMSP UP board 10th result today on upmsp.edu.in know these points before taking streams UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बात, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बात

UPMSP UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही 'स्ट्रीम' (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) चुनने की है। यहां कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं, जिन्हें विषय चुनने से पहले हर छात्र और अभिभावक को समझना चाहिए।

Thu, 23 April 2026 04:09 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बात

UP Board 10th Result 2026 Online Marksheet Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। UP Board 10th Result 2026 Linkरिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही पलों में होगा जारी, ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 8,033 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए यह दिन उनके करियर की दिशा तय करने वाला सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है।

रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही 'स्ट्रीम' (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) चुनने की है। अक्सर छात्र दबाव या जानकारी के अभाव में गलत विषय चुन लेते हैं, जिसका असर उनके पूरे भविष्य पर पड़ता है। यहां कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं, जिन्हें विषय चुनने से पहले हर छात्र और अभिभावक को समझना चाहिए:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP board class10th result :यूपी बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट कैसे इस लिंक चेक करे

1. अपनी रुचि और क्षमता को पहचानें

विषय का चुनाव केवल अंकों के आधार पर न करें। यदि आपके गणित में अच्छे अंक आए हैं, लेकिन आपकी रुचि साहित्य या कला में है, तो अपनी पसंद को प्राथमिकता दें। खुद से सवाल करें कि आप भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और किस काम को करने में आपको खुशी मिलती है।

2. सबकी देखा-देख से बचें

अक्सर देखा जाता है कि छात्र वही स्ट्रीम चुनते हैं जो उनके दोस्त चुन रहे हैं। यह करियर की सबसे बड़ी गलती हो सकती है। हर छात्र की क्षमता अलग होती है। जरूरी नहीं कि जो विषय आपके मित्र के लिए सही हो, वह आपके लिए भी सफल साबित हो।

3. करियर के विकल्पों पर रिसर्च करें

आज के दौर में केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। डिजाइनिंग, डेटा एनालिसिस, जर्नलिज्म, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और सिविल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों के बारे में जानकारी जुटाएं और देखें कि कौन सा विषय आपको आपकी मंजिल तक ले जाएगा।

4. विशेषज्ञों और शिक्षकों की सलाह लें

यदि आप उलझन में हैं, तो अपने स्कूल के शिक्षकों या करियर काउंसलर से बात करें। वे आपकी शैक्षणिक खूबियों और कमजोरियों को बेहतर समझते हैं और आपको सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।

5. अभिभावकों की भूमिका

अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों पर अपनी पसंद न थोपें। बच्चों के साथ बैठकर शांति से बात करें और उनकी रुचि को समझने की कोशिश करें। अंकों के आधार पर उन्हें कमतर न आंकें, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।