up board 10th result 2026 kaise check karen upresults UP board class10th result 2026:यूपी बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट कैसे इस लिंक से चेक कर सकेंगे, Career Hindi News - Hindustan
More

UP board class10th result 2026:यूपी बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट कैसे इस लिंक से चेक कर सकेंगे

UP Board 10th Result 2026 Check: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। इस लिंक पर आसानी से आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Thu, 23 April 2026 11:44 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UP board class10th result 2026:यूपी बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट कैसे इस लिंक से चेक कर सकेंगे

UPMSP UP Board Class 10 Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। सभी छात्र यहां दिए गए इस लिंक पर क्लिक। यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम का लिंक।इ अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे। इस साल भी 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी। इस साल 10वीं क्लास में 27 लाख स्टूडेंट्स शामिल हैं। आपको रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा और रोल नंबर के जरिए आप आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। UP board Class 10th result 2026 link

परीक्षा परिणाम की इस घड़ी में छात्रों के बीच पिछले साल के रिकॉर्ड्स और टॉपर्स की सफलता की कहानियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। विशेष रूप से साल 2025 के स्टेट टॉपर यश प्रताप सिंह का नाम हर छात्र की जुबान पर है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया था। UP Board 10th Result 2026 Live Updates

यश प्रताप सिंह की ऐतिहासिक सफलता

यश प्रताप सिंह ने 2025 की 10वीं की परीक्षा में 600 में से कुल 587 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनके विषयवार अंकों पर नजर डालें तो उनकी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यश ने गणित और चित्रकला जैसे विषयों में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए थे। वहीं अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में उन्हें 98, हिंदी में 97 और विज्ञान में 96 अंक मिले थे। साथ ही, उन्होंने सभी विषयों के प्रैक्टिकल में भी 30 में से 30 पूरे अंक हासिल किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले Digilocker का QR कोड जारी

टॉप करने के लिए कितने अंक चाहिए?

पिछले साल के नतीजों को देखें तो टॉप 10 में आने के लिए 97 प्रतिशत से ऊपर के अंक लाने पड़ते हैं। यश ने 97.83 प्रतिशत हासिल किया था। छात्रों में यह सवाल आम है कि इस बार टॉप करने के लिए कितने प्रतिशत चाहिए होंगे। बोर्ड के पैटर्न को देखते हुए 580 से 590 के बीच के अंक टॉप 10 में जगह बना सकते हैं। हालांकि, हर साल कठिनाई स्तर अलग होता है, इसलिए सिर्फ प्रतिशत पर नहीं बल्कि हर विषय में मजबूत पकड़ बनाए रखनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे पहले यहां मिलेगा UP बोर्ड रिजल्ट 2026, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन

इस बार मार्कशीट में 16 सुरक्षा फीचर

यूपी बोर्ड ने इस बार मार्कशीट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने का फैसला लिया है। नई मार्कशीट में कुल 16 सुरक्षा फीचर लगाए जाएंगे। इनमें कुछ ऐसे हैं, जो आंखों से दिखाई देते हैं, जबकि कुछ को पहचानने के लिए यूवी लाइट या विशेष लेंस की जरूरत पड़ेगी। इसका मकसद फर्जी मार्कशीटों को रोकना और प्रमाणिकता बढ़ाना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि मूल मार्कशीट हमेशा सुरक्षित रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं के बाद करें ये टॉप 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज, लाखों में होगी सैलरी

पिछले साल का पास प्रतिशत

साल 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 27,32,165 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 25,45,815 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पास प्रतिशत 90.11 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का 86.66 प्रतिशत। लड़कियों ने इस बार भी लड़कों पर बढ़त बनाई। कुल 22,94,122 छात्र सफल हुए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।