UP Police Constable Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड Link, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउलोड
UP Police Constable Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना संजोए लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है।
बोर्ड के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा एडमिट कार्ड की जानकारी देने वाला यह लिंक परीक्षा से 4 दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस मेगा भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड की जांच समय रहते कर सकेंगे।
32,679 पदों के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न
इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं।
लिखित परीक्षा का पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 300 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र मुख्य रूप से चार विषयों पर आधारित होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान (GK), सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता शामिल हैं।
8 जून से तीन दिनों तक ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR Sheet) बेस्ड होगी। भारी संख्या में आवेदकों को देखते हुए इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी और प्रयागराज में कई शिफ्टों में किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर क्या साथ ले जाएं?
परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवार ये चीजें साथ रखें:
एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी।
एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)।
हाल ही की दो पासपोर्ट साइज फोटो।
ट्रांसपेरेंट पेन (निर्देशानुसार)।
ध्यान दें: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हॉल में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया (How to Download)
स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर एक्टिव होने वाले लिंक "UP Police Constable Admit Card 2026" पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नए खुले लॉगिन पैनल में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।




साइन इन