UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का Link यहां मिलेगा, जानें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस
UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस जान लीजिए।

UPPRPB UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक परीक्षा शुरू होने से ठीक 4 दिन पहले बोर्ड के पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस मेगा भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और चेक कर सकेंगे।
32,679 पदों पर होगी भर्ती
इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं।
8 जून से तीन दिनों तक ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR Sheet) बेस्ड होगी।
300 अंकों की परीक्षा का पैटर्न और समय
यूपी पुलिस कांस्टेबल की इस लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पूरा प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। यह प्रश्न पत्र मुख्य रूप से चार बड़े विषयों (सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता) पर आधारित होगा।
यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का सिलेबस
अंतिम समय में सटीक तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को विषयवार इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन तेज कर देना चाहिए:
सामान्य ज्ञान (GK): भारत का इतिहास, भारत का भूगोल, भारत का संविधान, भारतीय कृषि, पुस्तकें और उनके लेखक, महत्वपूर्ण दिन और वर्ष, देश और उनकी राजधानियां, खोज, प्रमुख पुरस्कार, सोशल मीडिया, इंटरनेशनल टॉपिक्स, प्रसिद्ध हस्तियां और खेल (विशेषकर ओलिंपिक)।
सामान्य हिंदी: हिंदी व्याकरण, भारतीय भाषाएं, हिंदी लेखक और उनकी प्रसिद्ध रचनाएं, हिंदी अवार्ड्स, तत्सम-तद्भव, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, समानार्थक शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियां, हिन्दी वर्णमाला, समरूपी, संज्ञा, सर्वनाम, कारक, समास, लिंग, वचन और शुद्ध-अशुद्ध वाक्य।
रीजनिंग (तार्किक क्षमता): चीजों में समानता, रक्त संबंध (Blood Relation), दिशा पहचानना, नंबर सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप, भिन्नता, खाली स्थान भरना, प्रतिबिंब, आकृति वर्गीकरण, अल्फाबेट टेस्ट और अर्थमेटिक रीजनिंग।
गणित (संख्यात्मक योग्यता): संख्या पद्धति (Number System), सरलीकरण, साधारण ब्याज, लाभ-हानि, दिशा ज्ञान, समय और कार्य, प्रतिशत, दशमलव और भिन्न, HCF और LCM, डिस्काउंट (छूट), क्षेत्रमिति (Mensuration) और पार्टनरशिप (साझेदारी)।




साइन इन